अपडेटेड 16 March 2026 at 13:56 IST

VIRAL VIDEO: ढोल-नगाड़ों के बीच लाइट शेरवानी में दूल्हे की एंट्री, देखते ही लोग बोले- 'लगता है दूल्हे राजा की पोस्टिंग बिजली विभाग में है'

Funny Viral Reels: वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी दूल्हे का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई दूल्हे अपनी अलग एंट्री या अजीबो-गरीब आउटफिट की वजह से चर्चा में आ चुके हैं।

Follow :  
×

Share


VIRAL VIDEO | Image: Social Media

Funny Groom Viral Video: भारतीय शादियां अपने रंग-रूप, धूमधाम और अलग-अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यहां हर कोई अपनी शादी को खास और यादगार बनाना चाहता है। खासतौर पर दूल्हे का लुक हमेशा लोगों का ध्यान खींचता है। कोई शाही अंदाज में एंट्री करता है तो कोई नए ट्रेंड को फॉलो करता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा दूल्हा वायरल हो रहा है, जिसने अपने अनोखे स्टाइल से सभी को हैरान कर दिया।

लाइटों से सजा दूल्हे का अनोखा लुक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे का अंदाज बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है। दूल्हे ने सफेद रंग की अतरंगी शेरवानी पहनी हुई है। इसके साथ उसने गले में एक खास तरह की माला पहनी है, जो रंग-बिरंगी लाइटों और चमकदार झालरों से सजी हुई है।

यह माला हर कुछ सेकंड में अपना रंग बदलती दिखाई देती है, जिससे दूल्हे का पूरा लुक बिल्कुल दिवाली की सजावट जैसा लग रहा है। इतना ही नहीं, दूल्हे ने अपनी शक्ल भी रूमाल से ढंक रखी है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग उसके साथ फोटो लेते नजर आ रहे हैं, जबकि दूल्हा थोड़ा झेंपता हुआ दिखाई देता है।

सोशल मीडिया पर जमकर आ रहे मजेदार कमेंट

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया। दूल्हे का यह अलग अंदाज देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “लगता है दूल्हे राजा की पोस्टिंग बिजली विभाग में है।”
दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “अगर रात में लाइट चली जाए तो इस दूल्हे को ही खड़ा कर देना काफी है।”

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि भारतीय शादियों में क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं है। कई यूजर्स को इस दूल्हे का लुक देखकर दिवाली की याद आ गई, जबकि कुछ ने इसे भारतीय फैशन का नया इनोवेशन बता दिया।

पहले भी वायरल हो चुके हैं अनोखे दूल्हे

वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी दूल्हे का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई दूल्हे अपनी अलग एंट्री या अजीबो-गरीब आउटफिट की वजह से चर्चा में आ चुके हैं।

लेकिन इस बार लाइटों से सजी शेरवानी पहनकर दूल्हे की एंट्री ने लोगों को खूब हंसाया है। इतना तय है कि इस दूल्हे ने अपनी शादी को बेहद यादगार बना दिया और सोशल मीडिया पर भी छा गया।

 

यह जरूर पढ़ें: VIRAL VIDEO: स्कूल के कार्यक्रम में हुआ अश्लील 'तौलिया डांस', वीडियो देख लोग बोले- 'ये विद्या का मंदिर है या मुजरा स्थल?'
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 12:49 IST