अपडेटेड 16 February 2026 at 13:47 IST
VIRAL VIDEO: मंडप में पहुंची दुल्हन तो झट से लेने पहुंचा दूल्हा, फिर हुआ कुछ ऐसा; हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने हर किसी को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया। आखिर क्या है पूरा माजरा, चलिए बताते हैं।
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक दूल्हे का वीडियो सामने आया है, जिसने शादी की एक्साइटमेंट में कुछ ऐसी गलती कर दी, जिसे देख दुल्हन समेत बाराती-घाराती सन्न रह गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर मौजूद होता है, तभी शादी के मंडप में दुल्हन की एंट्री होती है। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज तक पहुंचती है। जैसे ही दूल्हे की नजर अपनी दुल्हन पर पड़ती है तो वो उसे लेने स्टेज के करीब पहुंच जाता है।
शादी की एक्साइटमेंट में दूल्हे से हुई गलती
देख सकते हैं कि दूल्हा कितने प्यार से अपनी होने वाली दुल्हन का हाथ थामता है। इसी बीच दुल्हन की नजर दूल्हे की शेरवानी पर पड़ जाती है। दुल्हन बिना कुछ सोचे-समझे उसे भरी महफिल में ही टोक दिया।
दूल्हे की शेरवानी पर टिकी सभी की नजर
इससे मौके पर मौजूद बाराती-घाराती समेत हर किसी की नजर दूल्हे की शेरवानी पर चली गई। दूल्हा शेरवानी की बटन ऊपर नीचे लगाए रहता है। दुल्हन उसे उसी वक्त ठीक करने कहती है।
वीडियो को जमकर मिले व्यूज
वीडियो को @bridal_lehenga_designn नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- 'यार इतनी भी क्या जल्दी।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइ किया जा चुका है। इसने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
लोग बोले- किस्मत वाला है
दूल्हे की इस वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'सभी के सामने नहीं बताना चाहिए था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये किस्मत वाला है। भाभी हो तो ऐसी।' एक और यूजर ने लिखा, 'बटन गलत लगा लिए। साथ ही हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया।' एक और यूजर ने लिखा, 'हां हो जाता है, वो बहुत ही केयरिंग है।' एक अन्य ने लिखा, 'कितनी प्यारी पत्नी है जो उसने नोटिस किया।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 13:47 IST