अपडेटेड 24 May 2025 at 06:46 IST
शादी में दूल्हे के यारों ने उड़ाया गर्दा, 'उई अम्मा' गाने पर किया धमाकेदार डांस, 72 घंटे में मिले इतने करोड़ व्यूज- VIDEO VIRAL
'उई अम्मा' गाने पर 6 लड़कों के एक ग्रुप ने ऐसा डांस किया कि इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। अब ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। शादी-ब्याह के वीडियोज को तो आग की तरह फैलने में समय नहीं लगता। जाहिर है कि इन क्लिप्स को यूजर्स बेहद पसंद करते हैं और जमकर अपना प्यार लुटाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे के दोस्तों ने शादी में ऐसा डांस किया कि इंटरनेट पर धमाल मचा दिया।
'उई अम्मा' गाने ने काफी बज क्रिएट किया। इसकी वजह से इस गाने पर रील बनाने की बाढ़ सी आ गई। लड़कियों के बाद अब लड़कों ने भी इस पर रील बनानी शुरू कर दी है। वायरल हो रहे वीडियो में 6 लड़कों का एक ग्रुप रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के गाने 'उई अम्मा' पर धमाकेदार डांस करता दिख रहा है। दूल्हे के दोस्त पूरे जोशीले अंदाज में अपनी परफॉर्मेंस से शादी को यादगार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके डांस स्टेप्स ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आइटम सॉन्ग पर लड़कों ने मारी बाजी
अमन नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने बॉयज के ग्रुप डांस का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आइटम सॉन्ग पर लड़कियों को पछाड़ते हुए लड़के बाजी मारते दिखे। लड़कों ने 'उई अम्मा' गाने पर ऐसा धांसू डांस किया कि लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इसमें लड़कों के डांस स्टेप्स इतने सटीक लग रहे हैं जैसे कि सभी प्रोफेशनल डांसर हों। लड़कों ने राशा के स्टेप्स के साथ-साथ अपने यूनिक स्टेप्स का भी तड़का लगाया। कुल मिलाकर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। हर कोई इसे रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो गया है।
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
इस वीडियो को महज तीन दिन के भीतर 40M से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लड़कों के डांस ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'लड़कियों को ही सारा मज़ा क्यों मिले?' कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'अब उनमें से कुछ फेवरेट मूव्स है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ब्लू शर्ट वाला लड़का हम सभी को दर्शा रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'मेरी नजरें सिर्फ व्हाइट शर्ट वाले लड़के पर टिकी रही।' एक और यूजर ने लिखा, 'बॉयज रॉक्ड, ऑडियंस शॉक्ड।' एक अन्य ने लिखा, 'बॉयज रॉक।'
'उई अम्मा' गाने पर रील बनाने की होड़
बता दें कि राशा थडानी ने फिल्म ‘आजाद’ के गाने 'उई अम्मा' से डेब्यू किया जिसमें उनके डांस मूव्स ने सभी का दिल जीत लिया। ये गाना इतना हिट हुआ है कि हर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इस गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहा है।
यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने डेडिकेशन के साथ शूट किया म्यूजिक एल्बम, 'वायरल गर्ल' का BTS VIDEO देख फैंस गदगद
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 May 2025 at 13:06 IST