अपडेटेड 17 November 2025 at 14:01 IST
VIRAL: घूंघट ओढ़ स्टेज पर चढ़े दूल्हे के यार, जूही चावला के गाने पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, लोग बोले- सहेलियां भी शर्मा जाएं; VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर लड़कों के ग्रुप के धमाकेदार डांस का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हे के दोस्तों को 90s के पॉपुलर सॉन्ग पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है।
Wedding Dance Viral Video: शादियों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो की बाढ़ आ गई हैं। इंटरनेट पर इस वक्त शादी में दोस्तों का एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वो अपने यार की शादी को यादगार बना रहे हैं। वो घूंघट ओढ़कर ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर पूरी महफिल लूट लेते हैं।
इस वीडियो में पांच लड़के सहेलियों के स्टाइल में घूंघट ओढ़कर स्टेज पर अपनी डांस परफॉर्मेंस से धमाल मचा रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
लड़कों ने परफॉर्मेंस से लगाई आग
वायरल वीडियो में दूल्हे के इन यारों को जूही चावला और आमिर खान के पॉपुलर गाने 'घूंघट की आड़ में दिलबर का...' पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह लड़के घूंघट ओढ़कर स्टेज पर आते हैं और गाना बजते ही डांस परफेक्ट तालमेल के साथ डांस करना शुरू करते हैं। इनके स्टेप्स से लेकर अदाएं ऐसी हैं कि देखने वाले देखते ही रह गए।
मेहमानों ने बजाई ताली और सीटियां
लड़कों ने अपनी इस परफॉर्मेंस से शादी में मौजूद मेहमानों को लोटपोट किया। स्टेज के नीचे बैठे मेहमान लगातार ताली, सीटियां बजाते और उनके एक-एक मूव्स को कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को kathiyawadiboyz अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, "किसकी शादी में करोगे भाई, ऐसा डांस? दोस्त की शादी में ये नहीं किया तो कुछ नहीं किया, भाई।" सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों के अंदर इसे 4 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन भी दिए।
लोगों के भी आए मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये देख दुल्हन की सहेलियां भी शर्मा जाएं।" दूसरे ने कहा, "वाह क्या कोरियोग्राफी है।" तीसरे ने लिखा, "आप लोगों ने तो लड़कियों को भी पीछे छोड़ दिया।" एक और यूजर ने कहा, "मारे छोरे क्या छोरियों से कम हैं।"
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 17 November 2025 at 14:01 IST