VIRAL VIDEO: हाथों में बंदूक थामे दूल्हा-दुल्हन की 'खतरनाक' एंट्री ने उड़ाए सबके होश, लोग बोले- "वरमाला है या युद्ध की तैयारी"
Dulha Dulhan Viral Video: इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। हालांकि, सवाल ये भी है कि क्या इस तरह के स्टंट सच में जरूरी हैं या फिर सादगी में ही असली खूबसूरती छिपी होती है?
Indian Bride Groom Viral Video: आजकल शादियों का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। पहले जहां शादियां सादगी और पारंपरिक रस्मों के साथ होती थीं, वहीं अब ये बड़े-बड़े इवेंट में बदल चुकी हैं। हर कोई अपनी शादी को खास और अलग बनाने के लिए नए-नए आइडिया अपनाता है। लेकिन कई बार ये एक्सपेरिमेंट लोगों को हैरान भी कर देते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
अनोखी एंट्री ने खींचा ध्यान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन एक खास तरह की “इवेंट ट्रेन” में सवार होकर एंट्री करते हैं। ये ट्रेन शादी के गार्डन में ही पटरी पर धीरे-धीरे चल रही होती है। दोनों एक-दूसरे की ओर बढ़ते हुए ऐसे नजर आते हैं, जैसे किसी फिल्म का सीन चल रहा हो।
हाथों में बंदूक, स्टाइल पूरा फिल्मी
इस एंट्री को और भी ज्यादा चौंकाने वाला बनाता है दूल्हा-दुल्हन के हाथों में मौजूद गन। दोनों ने बंदूक को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में पकड़ा हुआ है, जैसे हीरो और विलेन आमने-सामने हों। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो शादी नहीं, बल्कि कोई युद्ध होने वाला है।
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “शादी अब मजाक बनकर रह गई है।” दूसरे ने कहा, “पहले ये सब नया लगता था, अब ओवर हो गया है।” वहीं एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “लगता है दूल्हे के घर वाले पहले से ही डर में हैं!”
बदलता ट्रेंड या ओवरड्रामैटिक शादियां?
आजकल शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि एक बड़ा शो बन चुकी है। लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अलग-अलग थीम और स्टंट अपनाते हैं। लेकिन कई बार ये चीजें जरूरत से ज्यादा ओवरड्रामैटिक भी लगने लगती हैं।
इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। हालांकि, सवाल ये भी है कि क्या इस तरह के स्टंट सच में जरूरी हैं या फिर सादगी में ही असली खूबसूरती छिपी होती है?
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 14:13 IST