'कल मेरे बाबा चले जाएंगे...', इंटरनेट पर छाए दादा-पोती, बातचीत ने पिघला दिया नेटिजंस का दिल; VIDEO VIRAL

Dada-Poti Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दादा-पोती का वाीडियो तहलका मचा रहा है। इसमें प्यारी बातें लोगों का दिल जीत रही है।

Follow :  
×

Share


Dada Poti Viral Video | Image: Instagram

Dada-Poti Viral Video: दादा और पोती का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और पवित्र रिश्तों में से एक है, जो कि बिना किसी स्वार्थ और शर्त के होता है। इस बार बिल्कुल इसी तरह का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है।

वायरल हो रहे वीडियो में दादा-पोती के बीच बेहद छोटी, सरल और गहन बातचीत हो रही है। बच्ची मायूसी के साथ कहती है कि कल मेरे बाबा चले जाएंगे। मुझे बहुत रोना आ रहा है।

इंटरनेट पर छाए दादा-पोती

नन्ही सी बच्ची की बात सुनकर उसके दादा भी बड़े ही प्यार से जवाब देते हैं कि हां मैं चला जाऊंगा। फिर बच्ची कहती है कि उसे उनकी बहुत याद आएगी। तब दादा भी रुंधे गले से कहते हैं कि मुझे भी तुम्हारी बहुत याद आएगी। बच्ची आगे कहती है कि मुझे दादी मां की भी याद आएगी।

लोगों की आंखों में छलके आंसू

इस चंद सेकंड की बातचीत ने लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। वहीं दादा-पोती की बातचीत में उनके रिश्ते की गहराई और सच्चा प्यार बखूबी झलक रहा है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसने खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज बटोर लिए।

यूजर्स ने किए प्यारे कमेंट्स

वीडियो को  @ray.ana1818 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि उन्हें अपने दादा-दादी की याद आ गई। वहीं कुछ ने बताया कि उन्होंने अपने दादाजी को कभी नहीं देखा। इसके बावजूद उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भरी महफिल में बरसे नोट... सिंगर के ऊपर बोरी भरकर लुटाए पैसे, सिर से पांव तक ढका; VIDEO VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 May 2026 at 23:53 IST