अपडेटेड 6 September 2024 at 23:54 IST
चौकिए मत! ये फॉगिंग मशीन नहीं है, इससे गोलगप्पे में पानी भरा जाता है, पार्टी के लिए परफेक्ट; VIDEO
Pani puri Machine Gun: एक शादी में गोलगप्पे परोसने का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर छा गया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक वेटर कंधे पर मशीन गन दिए घुम रहा है।
Pani puri Machine Gun: एक शादी में गोलगप्पे परोसने का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर छा गया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक वेटर कंधे पर मशीन गन जैसा डिस्पेंसर लिए दिख रहा है। इससे वह पानी पूरी में जलजीरा भर रहा है। यह वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। कई लोग इसे देखकर यह तक कह रहे हैं कि ऐसी सर्विस तो हाल में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी तक में देखने को नहीं मिली।
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हाल में आयोजित हुई थी। यह शादी अपनी भव्यता और वैभव के लिए जानी जाती है। इस शादी में देश-विदेश से कई हस्तियां शामिल हुई थीं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस शादी पर एक अनुमान से 5,000 करोड़ रुपये का खर्च आया था। लेकिन उस शादी में भी गोल गप्पे की इतनी हाई सर्विस देखने को नहीं मिली होगी।
अलग अलग नामों से जानी जाती है पानी पूरी
सोशल मीडिया एक्स पर @pandeyji_01 नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'इस व्यवस्था के बाद महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।' पानी पूरी को भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे पुचका, पानी के बताशे, गोल गप्पे। भारत में इन्हें बहुत पसंद किया जाता है।
लोगों को चौंका रहा गोल गप्पे का वीडियो
इस वीडियो ने लोगों चौंका दिया है। वे इस अनोखे जुगाड़ की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'GTA VI से पहले हमें पानी पूरी बुझाने वाला यंत्र मिल गया।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'पहले तो मुझे लगा कि यह बाथरूम का नल है, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि यह एक टैप की तरह है।' एक और यूजर ने कहा, 'भारत का R&D में निवेश रंग ला रहा है।'
अंबानी की शादी का जिक्र कर लगा दी शर्त
एक अन्य ने मजाक करते हुए कहा, 'शर्त लगा लो कि अंबानी की शादी में भी ऐसा नहीं था…।' हालांकि, कुछ ने स्वच्छता के पहलुओं पर संदेह व्यक्त किया और बताया कि इससे फर्श गीला और गंदा हो जाएगा। यह वीडियो एक शादी समारोह का है। इस वीडियो ने लाखों लोगों को आकर्षित किया है। वे इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।'
यह भी पढ़ें : 'ममता राज में संदीप घोष सरकारी महमान बना रहा', BJP बोली- राहुल, प्रियंका; उद्धव से भी सवाल बनता है
यह भी पढ़ें : J&K Elections: BJP से रविंदर रैना ने भरा नॉमिनेशन, बोले- 'कांग्रेस-उनके सहयोगियों को जवाब देगी जनता'
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 5 September 2024 at 21:15 IST