VIRAL: लैला मैं लैला... लाल और हरी साड़ियों में लड़कियों ने बरपाया कहर, लगाए ऐसे ठुमके कि बॉलीवुड की हीरोइनें भी फेल, देखिए VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉलेज की कुछ लड़कियों का डांस वीडियो काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। ये लड़कियां साड़ी पहनकर बॉलीवुड सॉन्ग ‘लैला मैं लैला’ पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉलेज की कुछ लड़कियों का डांस वीडियो काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को कॉलेज परिसर में ही शूट किया गया है। इसमें दिख रहा है कि कैसे कुछ लड़कियां साड़ी पहनकर बॉलीवुड सॉन्ग ‘लैला मैं लैला’ पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।
इन लड़कियों के डांस मूव्स में उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था। जिस तरह वो इतनी सहजता के साथ साड़ी में पूरी एनर्जी लगाकर डांस करती नजर आ रही हैं, उसे देख साफ समझा जा सकता है कि वो सभी लड़कियां इस पल को कितना एंजॉय कर रही थीं।
‘लैला मैं लैला’ पर लड़कियों के डांस ने लूटा समां
इस वीडियो को danceoftalent नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है और कैप्शन दिया गया है- लाइट्स, कैमरा और लैला। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कुछ लड़कियां बॉलीवुड सॉन्ग ‘लैला मैं लैला’ पर जमकर अपनी कमर हिलाती हुई नजर आ रही हैं। उनका कलर थीम शायद रेड, ग्रीन और ब्लैक था, तभी सारी लड़कियों ने इन्हीं तीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।
उनके हर एक डांस मूव में जितनी एनर्जी और अदाएं थी, वो उनके पूरे परफॉर्मेंस में और भी चार चांद लगाने का काम कर रहा था। उनका एक-एक मूव और गाने की लिरिक्स पर उनका एक्सप्रेशन अब सोशल मीडिया नेटिजंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इन लड़कियों का ग्रुप डांस परफॉर्मेंस देख आप भी अपने पैर थिरकाने से रोक नहीं पाएंगे।
लड़कियों का डांस देख क्या बोले लोग?
अब ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग गजब रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- ‘सूपर से भी ऊपर’। तो वही दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘इस डांस की क्लास कहां मिलेगी’। एक यूजर ने ये भी लिखा- ‘बढ़िया परफॉर्मेंस है’। बहुत से लोग रेड हार्ट और फायर इमोजी के जरिए भी रिएक्ट कर रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 29 December 2025 at 19:32 IST