अपडेटेड 2 February 2026 at 17:06 IST
VIRAL VIDEO: 'सीधा आओ एक कुत्ता होगा, तुम भूतों से...', जब कब्रिस्तान में पार्टी कर रही लड़की ने डिलीवरी बॉय को बुलाया अंदर तो क्या हुआ?
एक वायरल वीडियो में डिलीवरी बॉय रात में ऑर्डर लेकर कब्रिस्तान पहुंचता है। कस्टमर कहती है, "गेट से अंदर आ जाओ।" अंधेरे में कब्रिस्तान देखकर वह घबरा जाता है और मना कर देता है। लोग इसे प्रैंक या स्क्रिप्टेड मान रहे हैं, लेकिन वीडियो हंसी-डर का मिश्रण बनकर खूब वायरल हो रहा है।
Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए वीडियो जमकर वायरल होते हैं। एक वायरल वीडियो में एक डिलीवरी एजेंट को रात के समय कब्रिस्तान में खाना डिलीवर करने की स्थिति का सामना करना पड़ता है। यह घटना काफी मजेदार और थोड़ी डरावनी है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।
वायरल वीडियो में डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर लोकेशन पर पहुंचता है और कस्टमर से फोन पर बात करता है। वह पूछता है, "मैम, मैं बिरयानी लेकर आ गया हूं। आप कहां हैं? मुझे दिख नहीं रहा।" महिला जवाब देती है, सीधा अंदर आ जाओ।" यह वीडियो समकर वायरल हो रहा है।
कब्रिस्तान में मंगाया ऑर्डर
डिलीवरी एजेंट अपनी बाइक से साथ आगे बढ़ता है तो कब्रिस्तान का गेट देखता है, जहां एक कुत्ता बैठा हुआ है और अंधेरे का माहौल देखकर वह घबरा सा जाता है। डिलीवरी बॉय फोन पर कहता है- "मैम सीधा तो कब्रिस्तान का गेट है।" महिला कहती है हां-हां सीधा आ जाओ। इसपर वह अंदर जाने से इनकार कर देता है।
"मैं पार्टी कर रही हूं..."
अपने सामने कब्रिस्तान का गेट देख डिलीवरी बॉय डर जाता है। वो कहता कि मैम ऑर्डर लेना है तो गेट पर आ जाओ, मैं अंदर नहीं आ पाउंगा। कब्रिस्तान के अंदर कौन ऑर्डर मंगाता है। इसपर महिला कहती है कि मैं पार्टी कर रही हूं, तुम अंदर आ जाओ।
वायरल हो रहा यह वीडियो रात के समय शूट किया गया है, जहां अंधेरा, कब्रिस्तान का माहौल और डिलीवरी बॉय की हिम्मत की हदें दिखाई देती हैं। कई लोग इसे प्रैंक या स्क्रिप्टेड मान रहे हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 17:06 IST