अपडेटेड 9 October 2023 at 21:49 IST
'आजा वे माही तेरा...', मुरथल से 5 KM पहले बीच सड़क लड़की का जोरदार डांस, VIDEO हो रहा वायरल
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की ‘आजा वे माही तेरा रस्ता उडीक दिया’ गाने पर डांस कर रही है।
Viral News: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। थोड़े से लाइक और कमेंट के लिए लोग यातायात नियमों को तोड़ने से भी गुरेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर डांस करती हुई दिख रही है। हालांकि डांस करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन कहां कर रहे हैं, इस बात का खयाल जरूर रखना चाहिए।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- बीच सड़क लड़की ने किया बॉलीवुड गाने पर डांस
- लड़की के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
- ‘आजा वे माही तेरा रस्ता उडीक दिया’ गाने पर लड़की ने किया डांस
बीच सड़क किया लड़की ने डांस
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की ‘आजा वे माही तेरा रस्ता उडीक दिया’ गाने पर डांस कर रही है। जिस वक्त वो सड़क पर डांस कर रही है उस समय वहां बहुत से वाहन भी गुजर रहे हैं। लेकिन इन सब बातों के बेपरवाह वो लड़की अपनी ही मस्ती में झूमती नजर आ रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ये वीडियो मुरथल के पास ही शूट किया गया है। सड़क पर लग रहे बोर्ड पर मुरथल 5 किलोमीटर, सोनीपत 12 और दिल्ली 53 किलोमीटर दूर लिख रहा है। बहरहाल इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने यूं तो ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है और डांस भी जबरदस्त किया है। लेकिन बीच सड़क पर डांस करना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। कुछ यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। वहीं एक यूजर ने कहा कि एक्सीडेंट करवा दो, एक अन्य यूजर ने लिखा, ऑटो वाला छोरा दीवाना हो गया। बहुत बढ़िया डांस।
इसे भी पढ़ें: ऑडी कार, साउथ इंडियन लिबास और सड़क पर तिरपाल बिछाकर…; VIDEO जिसने देखा भौंचक्का रह गया
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं 35 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। इस वीडियो को payalgupta8155 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 9 October 2023 at 21:49 IST