Netflix स्टाइल ट्रेलर बनाकर मांगी छुट्टी, बाली जाने के लिए लड़की का जबरदस्त जुगाड़ देख बॉस हुआ 'बावला'- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ हो रही है। वजह है उसका अपने बॉस से छुट्टी मांगने का तरीका, जो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो गया है।
Viral Video: ऑफिस में बॉस से छुट्टी मांगने के लिए लोग अलग-अलग जुगाड़ भिड़ाते हैं। इनमें अधिकतर तरह-तरह के बहाने होते हैं। ये बहाना कभी तबीयत खराब, कभी परिवार में कोई परेशानी, तो कभी कुछ और होता है। लेकिन इस बार एक लड़की ने छुट्टी मांगने के लिए ऐसी अनोखी तरकीब अपनाई, जो जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की ने 10 दिन की छुट्टी मांगने के लिए नेटफ्लिक्स स्टाइल में वीडियो बनाकर अपने बॉस के सामने प्रेजेंट किया। कर्मचारी की इस क्रिएटिविटी को देखने के बाद बॉस का रिएक्शन देखने लायक रहा।
बॉस से छुट्टी मांगने के लिए भिड़ाया जुगाड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने एक रूम में अपनी नेटफ्लिक्स स्टाइल ट्रेलर की वीडियो चलाई। जबकि सामने अपने बॉस को बिठा दिया। वीडियो की शुरुआत सस्पेंस से भरी हुई थी। वीडियो की शुरुआत में इंटरव्यूअर ने टालिया से पूछा कि क्या तुम बताना चाहोगी कि पिछले कुछ दिनों से इतनी परेशान क्यों हो? इस पर टालिया काफी घबराई और परेशान नजर आई। इसके बाद उसने कहा कि मुझे फ्रैंक और जैक से एक सवाल पूछना है।
Netflix स्टाइल ट्रेलर बनाकर मांगी छुट्टी
इसके बाद वीडियो में ड्रैमेटिक बैकग्राउंड म्यूजिक प्ले होता है। इसके बाद इंटरव्यूअर फिर पूछता है कि क्या यही वो वजह है जिसके वजह से वो अजीबोगरीब व्यवहार कर रही है? इसके जवाब में टालिया बताती हैं कि वो सही समय का इंतजार कर रही थीं। ऐसे में वो अब तक हिम्मत नहीं कर पाईं। पूरे सस्पेंस और ड्रामे को आखिर में खत्म करते हुए टालिया अपनी छुट्टी की बात रखती है।
बॉस का रिएक्शन हुआ वायरल
टालिया एक सांस में अपनी छुट्टी की मांग ऐसे करती है कि बॉस भौचक्का रह जाता है। टालिया कहती है कि मुझे बाली घूमने और एन्जॉय करने के लिए 10 की छुट्टी चाहिए। इसके बाद वीडियो में सस्पेंस छोड़ दिया जाता है कि बॉस ने छुट्टी दी या नहीं।
हालांकि वीडियो का सबसे बेस्ट हिस्सा वो रहा जब टालिया के बॉस जैक और फ्रैंक इसे देखकर अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए। उन्होंने टालिया से मजाक करते हुए पूछा कि क्या इसका जवाब हमें भी वीडियो फॉर्मेट में देना होगा? इस पर टालिया कहती हैं हां, लेकिन डॉक्यूमेंट्री ट्रेलर स्टाइल में।
लड़की की छुट्टी मंजूर हुई या नहीं?
वीडियो को @frankgreeff_ नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'पार्ट 2 के लिए फॉलो करें।' हालांकि वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि बॉस ने टालिया की छुट्टी मंजूर कर ली या नहीं।
यूजर्स बोले- वो छुट्टी की हकदार
खैर, वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'काश ये मेरा ऑफिस होता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो अपनी परफॉर्मेंस के लिए ऑस्कर डिजर्व करती है। साथ में उसकी मीडिया क्रू भी।' एक अन्य ने लिखा, ‘इस डॉक्यूमेंट्री के बाद वो हां की हकदार है।’
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 May 2026 at 19:29 IST