अपडेटेड 21 December 2025 at 20:19 IST
Viral: गाजियाबाद के मॉल में शख्स ने प्रेमिका को इस अंदाज में किया प्रपोज, सिंदूर और मंगलसूत्र भी पहनाया; देखिए Video
गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल में युवक ने प्रेमिका को घुटनों पर बैठकर कुछ इस अंदाज में प्रपोज किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पहले सिंदूर भरा और फिर मंगलसूत्र पहनाया। देखें वीडियो
Ghaziabad Viral Proposal: गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल में एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मॉल के बीच में खड़े होकर एक युवक अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर रहा है। खास बात यह है कि शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को बेहद अलग अंदाज में प्रपोज किया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए उसके लिए सिंदूर लाता है और मंगलसूत्र भी पहनाता है।
मॉल में लोगों के सामने किया प्रपोज
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपने घुटनों पर बैठकर लड़की को प्रपोज करता है। लड़के के हाथ में सिंदूर होता है, वह लड़की को कुछ बोलता है, जिसके बाद, लड़की इमोशनल होकर लड़के के साथ नीचे बैठ जाती है। जिसके बाद मॉल में खड़े सभी लोगों के सामने लड़का लड़की की मांग भरता है। लड़की इस वक्त बिल्कुल भावुक हो जाती है और उसे गले लगा लेती है। जिसके बाद वहीं मॉल में ही लड़का अपनी प्रेमिका को मंगलसूत्र भी पहनाता है। मॉल में मौजूद लोग कपल के लिए तालियां बजाते हैं।
इंस्टेंट वेडिंग का वीडियो वायरल
प्रपोज करते हुए वायरल वीडियो देख लोगों ने इसे 'इंस्टेंट वेडिंग' बताया। कुछ यूजर्स ने इसे बेहद रोमांटिक और पारंपरिक मूल्यों का सम्मान कहते हुए काफी कमेट्स किए।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 21 December 2025 at 20:19 IST