अपडेटेड 2 March 2026 at 17:29 IST
'ना करें जनाब, ना करें...', भारत की जीत से बौखलाया पाकिस्तानी होस्ट, Live शो में फोड़ डाली स्टूडियो की LED
पाकिस्तानी टीवी होस्ट ने भारत की वेस्टइंडीज पर जीत और सेमीफाइनल में पहुंचने पर गुस्से में स्टूडियो की LED तोड़ दी। वीडियो वायरल होकर सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बन गया है। ये वीडियो देख लगता है कि पाकिस्तान में क्रिकेट कम, भारत-विरोध ज्यादा देखा जाता है।
IND Vs WI : क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान की राइवलरी तो जगजाहिर है, लेकिन कभी-कभी ये राइवलरी इतनी मजेदार हो जाती है कि हंसी रुकती ही नहीं। हाल ही में एक ऐसा हुआ जो पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस की जलन को बखूबी दर्शाता है। भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली, और पाकिस्तानी टीवी होस्ट इतना गुस्से में आ गया कि उसने स्टूडियो का LED ही तोड़ दिया। जी हां, आपने सही पढ़ा – LED तोड़ा, वो भी लाइव शो में!
भारत ने ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मैच 1 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां भारत ने 196 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट से हासिल कर लिया। संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी ने टीम को जीत दिलाई, जबकि जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। इस जीत के साथ भारत का सामना अब इंग्लैंड से सेमीफाइनल में होगा। भारत की इस जीत से पाकिस्तानी बेहद हताश हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये घटना एक पाकिस्तानी स्पोर्ट्स शो में हुई। शो में तीन पैनलिस्ट बैठे थे, एक युवा लड़का आईपैड पर कुछ देख रहा था, दूसरा सफेद शर्ट में बैठा था और बीच में वो होस्ट, जो सफेद हैट और ब्लैक टी-शर्ट में था। जैसे ही भारत की जीत की खबर आई, होस्ट साहब का पारा हाई हो गया। वो खड़े हुए, गुस्से में मुट्ठी तानी, और सीधे LED स्क्रीन पर हमला बोल दिया। स्क्रीन टूट गई या नहीं, ये तो पता नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है।
भारत की सफलता से नींद हराम
अब सोचिए, पाकिस्तान की टीम खुद तो टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाती, लेकिन भारत की सफलता देखकर इनकी नींद हराम हो जाती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के बल्लेबाजों ने धुंआधार बैटिंग की, गेंदबाजों ने विकेट झटके और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। लेकिन पाकिस्तानी होस्ट को ये बर्दाश्त नहीं हुआ। वो तो ऐसे रिएक्ट कर रहा था जैसे भारत ने पाकिस्तान को ही हरा दिया हो। ये वीडियो देख लगता है कि पाकिस्तान में क्रिकेट कम, भारत-विरोध ज्यादा देखा जाता है।
संजू सैमसन ने जिताया मैच
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 और जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके। जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे। तिलक वर्मा ने 27 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने 2 विकेट लिए, लेकिन भारत की मजबूत बल्लेबाजी ने उन्हें रोक लिया।
यह मैच भारत के लिए 'करो या मरो' वाला था, क्योंकि जीत से ही सेमीफाइनल का टिकट मिलना था। कोलकाता की भीड़ ने 'वंदे मातरम' गाकर जश्न मनाया और स्टेडियम में लेजर लाइट्स के साथ उत्सव का माहौल था। संजू सैमसन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 17:29 IST