'इतनी इंग्लिश तो मेरे खानदान को नहीं...', माला बेचने वाली लड़की की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन उड़े विदेशी के होश, नेटिजंस भी हुए भौचक्का- VIDEO VIRAL
बच्ची ने अपनी माला बेचने के लिए ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी बोली कि विदेशी भी हैरान रह गया। हालांकि, उसे एक बात का मलाल रह गया। आखिर क्यों, चलिए बताते हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपना पेट पालने के लिए माला बेचती है। बच्ची ने माला बेचकर अपनी कमाई करने के लिए एक विदेशी से जिस फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की, उसने विदेशी युवक के होश उड़ा दिया। इतना ही नहीं, बच्ची ने अपने अंदाज से नेटिजंस को चौंका दिया।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी भारत में घूमने आया है। इसी सिलसिले में उसने राजधानी दिल्ली का रुख किया। तभी उससे एक नन्ही सी बच्ची टकराई जो माला बेच रही थी। उसने फर्राटेदार अंग्रेजी में विदेशी युवक से माला खरीदने को कहा। उसने युवक को प्यार से गले भी लगाया।
अंग्रेजी में किया खुद को इंट्रोड्यूस
वो यही नहीं रुकी, बातों ही बातों में उसने अपने और अपने परिवार के बारे में भी बताया। बच्ची ने खुद को अंग्रेजी में इंट्रोड्यूस किया और अपनी मां से जुड़ी बातें बताई। हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात उसकी फर्राटेदार अंग्रेजी रही। लोग यह देखकर हैरान हो रहे हैं कि कैसे सड़कों पर माला बेचने वाली लड़की इतनी शानदार इंग्लिश बोल रही है। ये देखकर खुद इंफ्लुएसर भी भौचक्का रह गया।
बच्ची की मदद कर विदेशी खुश, मगर एक मलाल
वीडियो को @whichchris_ नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। हालांकि, विदेशी युवक ने अपना एक्सपीरियंस कुछ खास अच्छा नहीं बताया। उसका कहना है कि बच्ची ने उसे चूना लगा दिया। वीडियो के कैप्शन में युवक ने बताया कि एक भारतीय लड़की ने उसे चूना लगा दिया। उसने सोशल मीडिया यूजर्स से उस माला की असली कीमत पूछी जो उसने सौ रुपये में खरीदी थी।
विदेशी ने आगे कहा कि उसे खुशी है कि वो उस बच्ची की मदद कर पाया। लेकिन उसकी बातों में एक मलाल भी झलका। उसका कहना है कि उसके कई दोस्तों ने कहा कि शायद वह उसकी मां भी नहीं है! उसने यूजर्स से पूछा, 'आपको क्या लगता है, क्या यह सच है?'
इतनी इंग्लिश मेरे खानदान में किसी को नहीं आती- यूजर्स
खैर, वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इसे खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'छोटी तो जिद्दी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यार इतनी अच्छी इंग्लिश।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इतनी इंग्लिश तो मेरे पूरे खानदान में किसी को नहीं आती।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 July 2026 at 12:27 IST