अपडेटेड 2 February 2026 at 12:10 IST

VIDEO: विदेशी लड़की ने स्ट्रीट पर गाया 'मोहब्बतें' फिल्म का गाना, लोगों ने पहले की तारीफ; फिर क्यों लेने लगे मौज

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी लड़की का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो सड़कों पर बॉलीवुड फिल्म का गाना गाती नजर आ रही है। लोग उसके अंदाज के दीवाने हो गए।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: आजकल भारत में आए दिन विदेशी वायरल होते रहते हैं। विदेशियों के वायरल होने की एक खास वजह उनका हिंदी बोलना होता है। जी हां, उनके बोलने का अंदाज भारतीयों को खूब आकर्षित करता है। इसी कड़ी में इन दिनों एक विदेशी लड़की के बॉलीवुड गाने का वीडियो वायरल हुआ है जिसने नेटिजंस को दीवाना बना दिया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी लड़की सड़कों पर गाना गा रही है। लड़की 'मोहब्बतें' फिल्म का गाना 'आंखें खुली हो या हो बंद' गुनगुना रही है। इस दौरान वहां से गुजरते लोग उनकी सिंगिंग का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

लड़की के गाने के दीवाने हुए लोग

खास बात ये है कि लड़की सिर्फ गा ही नहीं रही, बल्कि डांस भी कर रही है। वो म्यूजिक पर कभी परफॉर्म करती है, तो कभी अपनी सुरीली आवाज में गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। उसकी परफॉरमेंस लोगों को बांधे रखने पर मजबूर कर रही है।

परफॉर्मेंस कैमरे में कैद करने की होड़

आलम ये है कि आस-पास भीड़ लगाए लोग लड़की की परफॉर्मेंस को अपने कैमरे में कैद करने को मजबूर हो गए। यही नहीं, लोगों ने उसके गाने को खूब एन्जॉय किया। हालांकि, वीडियो में लड़की के गाने के लिरिक्स ने भी हर किसी का ध्यान खींचा, जो क्लियर नहीं है। 

वीडियो को खूब मिल रहा प्यार

वीडियो को @pradumn_yogi नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'ये सुनकर असली वाला गाना भूल गया।' इस वीडियो को अबतक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने यू लिए मजे

क्लिप पर लोगों ने बड़ी संख्या में रिएक्ट किया है। लोग कमेंट कर खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हिंदी+चाइनीज सॉन्ग= चिंदी सॉन्ग।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोई असली गाना बताएगा यार कब से याद करने की कोशिश कर रहा हूं।' एक और यूजर ने लिखा, 'सच मे भाई असली गाना भूल गया।' एक और यूजर ने लिखा, 'इसमें हिंदी में जैपनीज मिक्स कर दी।'

यह भी पढ़ें: जब गोलगप्पे वाली जैकेट पहन अचानक घूमने लगा शख्स, लोगों के उड़ गए होश

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 12:03 IST