अपडेटेड 23 November 2025 at 13:58 IST
Viral Video: विदेशी लड़के ने पहली बार चखा इमली लड्डू चूरन, रिएक्शन पर फिदा हुआ इंटरनेट
Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विदेशी लड़का पहली बार इमली लड्डडू चूरन खा रहा है। इस दौरान उसके द्वारा दिया गया रिएक्शन वायरल हो रहा है।
Viral Video: विदेशी लोग जब पहली बार इंडियन फूड को टेस्ट करते हैं, तो उनका रिएक्शन अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक विदेशी लड़का पहली बार इंडिया में इमली लड्डू चूरन चखता नजर आ रहा है। जैसे ही वह इस खट्टे–मीठे चूरन का स्वाद लेता है, उसका मासूम रिएक्शन इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है ऐसा खास…
पहली बार चखा भारतीय इमली लड्डू चूरन
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी लड़का भारतीय इमली लड्डू चूरन का स्वाद चखकर अजीब सा लेकिन क्यूट रिएक्शन देता दिख रहा है। आमतौर पर जब कोई पहली बार यह चूरन खाता है, तो उसके चेहरे का रंग खट्टे स्वाद की वजह से बदल जाता है, लेकिन इस लड़के के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।
स्वाद चखते ही हो गया फिदा
वीडियो में दिख रहा है कि लड़का आराम से बैठा हुआ है। उसके हाथ में एक छोटी सी डिब्बी है, जिसमें इमली लड्डू चूरन भरा हुआ है। कैमरा पकड़े शख्स के कहने पर वह डिब्बी खोलता है, एक लड्डू उठाकर मुंह में डालता है और तुरंत ही मुस्कुरा उठता है। न सिर्फ उसे इसका स्वाद पसंद आता है, बल्कि वह एक के बाद एक कई लड्डू खाता जाता है। उसके चेहरे की खुशी देखकर बिल्कुल नहीं लगता कि वह पहली बार यह इंडियन स्वाद को चख रहा है।
सोशल मीडिया लोग कर रहे कमेंट
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर veggmomo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अपलोड होने के बाद से ही यह वीडियो खूब देखा जा रहा है और यूजर्स इसे बेहद मजेदार बता रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि विदेशी लड़के का रिएक्शन देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ रहा है। कई लोगों ने तो अपने बचपन को याद करते कमेंट भी किया है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 23 November 2025 at 13:58 IST