VIRAL: ये कैसा पागलपन? रील बनाने के लिए नन्ही बच्ची को पहले फ्लोर से कराया जंप, VIDEO देख खौल जाएगा आपका खून!
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता को रील बनाने के लिए अपनी मासूम बेटी को फर्स्ट फ्लोर से जंप कराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देख लोगों का दिल दहल गया और वो शख्स को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ में आजकल कुछ लोग हद पार कर रहे हैं। चंद लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में डालने से पहले भी नहीं सोचते। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देख आपका खून खौल उठेगा। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या वाकई एक पिता व्यूज के लिए इतना गिर सकता है कि वो अपने नन्ही-सी जान की जिंदगी दांव पर लगा दे?
वायरल वीडियो में एक बच्ची जिसकी उम्र शायद 2 से तीन साल के बीच होगी। मासूम घर के पहले फ्लोर की ग्रिल पर खड़ी नजर आ रही है। एक पल के लिए बच्ची को ऐसे देख किसी की भी सांसें थम जाए और ऐसा लगेगा कि शायद वो गलती से वहां पहुंच गई होगी।
शख्स ने बच्ची को पहले फ्लोर से कूदाया
लेकिन जैसे ही नजर नीचे जाती है, तो वहां एक शख्स खड़ा नजर आता है। वो इशारे से बच्ची को पहले फ्लोर से ही जंप करने को कहता है। वो खुद तो बच्ची को कैच करने के लिए तैयार होता ही है। साथ ही उसने एक गद्दा भी फर्श पर बिछाया होता है।
बच्ची शख्स के कहने पर ऊपर से कूद जाती है। गनीमत ये रही कि उसने बच्ची को पकड़ लिया और उसे कुछ हुआ नहीं, लेकिन वीडियो देख साफ लग रहा है कि कैसे यहां जरा-सी भी चूक से मासूम की जान पर बन आ सकती थी। उसे चोट लग सकती थी। वीडियो बनाने और व्यूज बटोरने का भला ये कौन-सा तरीका हुआ कि उसके लिए आप एक बच्चे की जान ही खतरे में डाल दो? इससे शायद चंद व्यूज तो मिल जाए, लेकिन ऐसे स्टंट बड़ी मुसीबत में भी डाल सकते हैं।
VIDEO देख लोगों का फूटा गुस्सा
X पर वीडियो को @Mamtasulaniya नाम के अकाउंट से शेयर कर लिखा है, "वीडियो बनाने के नाम पर अपने बच्चों की जान जोखिम में न डालें। ऐसे बच्चों को आदत लगती है कभी अकेलेपन में यदि ऐसा कर दिया तो?" वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसे देख लोग आगबबूला होते नजर आए। कई लोगों ने इसे 'पागलपन' करार दिया, तो कुछ शख्स की गिरफ्तारी की भी मांग की।
बोले- जेल में डालो इसे…
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "बच्चा नादान है कुछ समझता नहीं। कल को देखेगा नहीं कि नीचे गद्दा है या नहीं और कोई पकड़ने के लिए खड़ा है या नहीं, बस कूद जाएगा। तब समझ आएगा।" दूसरे ने कहा, "ऐसे वीडियो बनाने पर रोक लगनी चाहिए नहीं तो लोग इसे ट्रेंड बना लेंगे और फिर दुर्घटनाएं शुरू हो जाएंगी।" एक और यूजर ने भड़कते हुए कहा, "उसे जेल में डाल दो।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 10 April 2026 at 20:40 IST