ससुर ने नई बहुरानी को चूमा, फिर की नोटों की बारिश... स्वागत में दी ऐसी डांस परफॉर्मेंस, लूट ली पूरी लाइमलाइट; VIDEO

Viral Video: ससुर ने अपनी नई बहुरानी के लिए बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी। दुल्हन पर ऐसा प्यार लुटाया कि हर कोई देखता रह गया। वीडियो ने इंटरनेट पर गदर मचा रखा है।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया इन दिनों वायरल अड्डा बन चुका है जहां आए दिन कुछ न कुछ छा जाता है। स्क्रॉल करते वक्त कुछ ऐसे वीडियो मिल जाते हैं जो आपके दिल में घर कर लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक ससुर ने अपनी नई-नवेली बहुरानी पर ऐसा प्यार लुटाया कि पूरा इंटरनेट दीवाना हो गया। वीडियो को लोग रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो गए हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल की नई-नई शादी हुई है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल है। नई नवेली दुल्हन के आगमन से घर में रौनक है। इस दौरान दुल्हन पर खूब प्यार की बौछार की गई। लेकिन पूरी लाइमलाइट दुल्हन के ससुर ने लूट ली।

नई दुल्हन के आगमन से खुशी का नहीं ठिकाना

वीडियो में देख सकते हैं कि सास-ससुर ने अपने आंगन में नई नवेली दुल्हन का धूमधाम से स्वागत किया। दोनों ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी। इसी परफॉर्मेंस के जरिये उन्होंने अपने जज्बातों का पिटारा खोल दिया। यही नहीं, दोनों ने अपने जज्बात बयां करने के लिए जिस गाने का चुनाव किया वो भी वाकई दिल छू लेने वाला रहा।

ससुर जी ने बहुरानी पर यूं लुटाया प्यार

वीडियो में गाने की शुरुआत होती है कि 'आई है बहूरानी मगर वो है मेरी बेटी...' इस लाइन को ससुर जी ने बहुरानी की ओर इशारा करते हुए बड़े ही प्यार से कहा। इसके बाद बहू समान बेटी को कभी चूमा तो कभी उस पर नोटों की बारिश की। उनके अंदाज ने नेटिजंस का दिल ही जीत लिया। इस दौरान दुल्हन के चेहरे पर बहुत बड़ी सी स्माइल थी। मानों मां-बाप समान सास-सुसर पाकर वो खुद को खुश किस्मत मान रही हो।

वीडियो देखते ही देखते हो गया वायरल

वीडियो को @dnd_artistry_ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे दो दिन पहले ही पोस्ट किया गया है। इमोशंस से भरा वीडियो देखते ही देखते ऐसा वायरल हुआ कि इसे 48 घंटे में भी 1.2 मिलियन (12 लाख) व्यूज मिल गए। वहीं वीडियो पर लाइक्स की बौछार जारी है।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

कमेंट सेक्शन में भी प्यारी-प्यारी प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी भी फैमिली होती है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उसे ऐसा ही प्यार और सम्मान दें, फिर देखें कि वो इसका दोगुना लौटा कर देगी।' एक ने लिखा, 'बहुत खुश नसीब हो जो तुम्हें ऐसी फैमिली मिली काश ऐसी फैमिली सबको मिले।' वहीं एक ने लिखा, 'अगर ससुर जी ऐसे हैं तो सोचिए उनका बेटा कैसा होगा... तुम जिंदगी में जीत गई मेरी प्यारी... बधाई और उम्मीद है कि ये दोतरफा बात हो और तुम अंकल जी और आंटी जी को भी हमेशा खुश रखो।'

यह भी पढ़ें: रील का पागलपन: तेज रफ्तार ट्रेन से लटक कर रील बना रही थी लड़की, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा; VIDEO देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े



 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 October 2025 at 09:56 IST