अपडेटेड 11 March 2026 at 11:58 IST
VIRAL: जब बच्चे को पहली बार गोद में लेने पर घबराने लगे पिता, कांपे हाथ और फिर... डॉक्टर ने यूं संभाला, VIDEO देख लोगों की भर आई आंखें!
Father reaction Viral Video: ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकलने के बाद जैसे ही डॉक्टर पिता को उनका बच्चा देने लगती हैं, तो वो घबरा जाते हैं। उनके रिएक्शन ने ऐसा लगता है मानो उन्हें बच्चा को पकड़ना आता नहीं। ये वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है।
Viral Video: जीवन में कुछ पल, कुछ एहसास ऐसे होते हैं जो शब्दों से परे होते हैं। एक शख्स के लिए पिता बनना भी ऐसा ही खास और नाजुक मोमेंट होता है। जब अपनी नन्ही जान को पहली बार गोद में लेते हैं, तो उनके अंदर एक साथ ढेरों इमोशंस उमड़ आते हैं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर इसी मोमेंट से जुड़ा एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों-करोड़ों लोगों को भावुक कर दिया है।
कांपने लगे पिता के हाथ
वायरल वीडियो में एक पिता अस्पताल में अपने नवजात बच्चे को पहली बार देखकर और उसे गोद में लेने पर ऐसा रिएक्शन देता है, जिसे देख इंटरनेट यूजर्स का दिल पिघल गया। वीडियो इतना तेजी से वायरल हुआ कि 22 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो डॉ. सुगन्या सरवनकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इसमें नर्स ऑपरेशन थिएटर से निकलती हैं। इस दौरान उनके हाथ में नवजात होता है और सामने पिता हैं। डॉक्टर उनसे अपने बच्चे गोद में लेने के लिए कहती हैं।
पिता बच्चे को गोद में लेने से पहले घबराने लगते हैं। उनके हाथ कांप रहे होते हैं। मानो उन्हें बच्चा गोद में लेना आता ही नहीं था। फिर डॉक्टर उन्हें शांत कराती है और समझाती हैं। वो बताती हैं कि उन्हें किसी तरह से बच्चे को गोद में लेना है। इसके बाद आखिरकार वह अपने डर को पीछे छोड़कर बच्चे को अपनी बाहों में लेते हैं। उस पल उनके चेहरे पर घबराहट के साथ-साथ खुशी भी साफ दिख रही थी।
वीडियो को मिले 22 करोड़ व्यूज
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "सबसे मजबूत इंसान के हाथ भी छोटी-छोटी खुशियों को थामने के लिए कांपते रहते हैं। पल जीए जाते हैं। यादें हर दिन, हर मिनट, हर सेकंड संजोई जाती हैं, परिवार में नई खुशियां जुड़ती हैं।" इस वीडियो ने हर किसी के दिल को छुआ। देखते ही देखते यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। खबर लिखे जाने तक 222 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
लोगों ने यूं लुटाया प्यार
वीडियो पर ढेरों लोग प्यार भी बरसाते नजर आए। एक ने कहा, "हर पिता इस एहसास को जानता है।" दूसरे ने कहा, "वह एक पल किसी आदमी की जिंदगी हमेशा के लिए बदल देता है। कुछ भी पहले जैसा नहीं लगेगा।" अन्य यूजर ने लिखा, "पापा बनने का सुकून ही अलग होता है।" एक और यूजर ने कहा, "इसने मुझे रुला दिया।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 11:58 IST