अपडेटेड 6 March 2026 at 14:22 IST

VIRAL: विदेशी दुल्हन पर चढ़ा राजस्थानी रंग, मारवाड़ी दूल्हे को घूमर डांस से किया इम्प्रेस, दिल जीत लेगा ये VIDEO

Dutch Dulhan Viral Dance: वायरल वीडियो में एक डच दुल्हन अपने मारवाड़ी दूल्हे को सरप्राइज देते हुए राजस्थानी डांस करते नजर आ रहे हैं। उसकी खूबसूरत परफॉर्मेंस से दूल्हा और मेहमान हक्के-बक्के रह गए।

Follow :  
×

Share


डच दुल्हन का डांस वायरल | Image: Instagram

Viral Video: कई विदेशियों को भारतीय कल्चर, यहां के रंग-रूप और तौर-तरीके इतने पसंद आते हैं कि वो इसमें पूरी तरह रच-बस जाते हैं और इन्हें अपनाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नीदरलैंड्स (डच) की एक दुल्हन ने अपने मारवाड़ी दूल्हे को सरप्राइज देने के लिए शादी में राजस्थानी घूमर का ऐसा शानदार परफॉर्मेंस दिया कि दूल्हा हक्का-बक्का रह गया, मेहमान तालियां बजाने लगे और इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया।

डच दुल्हन का ‘घूमर डांस’

वीडियो में डच दुल्हन Lotte Leela पीले रंग के लहंगा-चोली पहने नजर आ रहे हैं। इसमें वो बेहद सिंपल लेकिन काफी खूबसूरत लग रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पहले दूल्हे पर फूल बरसाती है और फिर उसके सामने डांस करना शुरू कर देती है।

राजस्थानी लोकगीत बजते ही दुल्हन को घूमर के पारंपरिक स्टेप्स करते देखा जा सकता है। लोट्टे को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पारंपरिक राजस्थानी स्टेप्स करती देखा जा सकता है। इसे देख साफ पता चल रहा है कि अपने मारवाड़ी दूल्हे को इंप्रेस करने के लिए उनसे इन स्टेप्स को कितने अच्छे से सीखा। दुल्हन का ये प्यारा परफॉर्मेंस देख दूल्हा नजरें नहीं हटा पा रहा था।

फिर दूल्हे संग किया परफॉर्म

एक दूसरे वीडियो में दुल्हन ने दूल्हे को भी स्टेज पर खींच लिया और फिर दोनों साथ में डांस करते नजर आए हैं। इस दौरान वहां मौजूद मेहमानों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

वीडियो पर नेटिजंस ने लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ritualstoreels नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "जब डच दुल्हन ने मारवाड़ी दूल्हे को राजस्थानी गाने से सरप्राइज दिया।" इसे 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोग दुल्हन के प्यारे डांस पर खूब प्यार लुटाते नजर आए।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "प्यार में लोग ऐसा करते हैं... यह बहुत प्यारा है।" दूसरे यूजर ने कहा, " घूमर बहुत बढ़िया है।" एक और यूजर ने लिखा, "ये रंग है राजस्थान का... ऐसे ही थोड़ी रंगीलो राजस्थान कहते है।"

यह भी पढ़ें: पहले उठाए नखरे, फिर... स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने दी ऐसी परफॉर्मेंस, नेटिजंस हो गए फिदा- VIDEO VIRAL

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 13:40 IST