VIDEO: ग्रेटर नोएडा में पार्किंग को लेकर विवाद, युवक ने लिफ्ट में गार्ड को जड़े थप्पड़ ही थप्पड़; आगे जो हुआ...

सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी से वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक मामूली बात पर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वो लिफ्ट के अंदर गार्ड को थप्पड़ ही थप्पड़ जड़ता है।

Viral Video | Image: x

Viral Video: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईको विलेज 2 सोसायटी से सिक्योरिटी गार्ड संग मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक लिफ्ट के भीतर गार्ड संग मारपीट करता दिखाई दे रहा है। यह मारपीट पार्किंग में खड़ी कार को लेकर हुई।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में युवक और सिक्योरिटी गार्ड में तीखी बहस हो रही है। इसी दौरान अचानक युवक गार्ड को थप्पड़ जड़ देता है। इस दौरान गार्ड बचाव की कोशिश करता दिखाई दिया। पहले गार्ड काफी देर तक सहता रहा, लेकिन बार-बार पिटने के बाद उसे भी मजबूरन हाथ उठाना पड़ गया।

मेंटेनेंस टीम ने पुलिस में दी शिकायत

सीसीटीवी फुटेज में पहले हाथ छोड़ने वाले युवक को बुलाने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किराएदार है। इस घटना के बाद मेंटेनेंस टीम ने पुलिस में शिकायत दी और आरोपी को फ्लैट खाली करने को कहा गया।

इस वीडियो को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'एक युवक और सिक्योरिटी गार्ड के बीच पार्किंग को लेकर क्लेश हुआ।'

September 18, 2026

कमेंट सेक्शन में क्या बोले यूजर्स?

वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'सिक्योरिटी गार्ड को सलाम, मैं उसे अच्छे से पीटता। ये अमीर लोग सोचते हैं कि वे किसी को भी बुरी तरह पीट सकते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अंत में युवक की सारी अकड़ निकल गई।' एक अन्य ने लिखा, 'गार्ड से पिटा, इससे ज्यादा बेइज्जती क्या हो सकती है।'

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में काली थार का कहर, नशे में धुत्त चालक ने कैब को बार-बार मारी टक्कर; खुल गए एयरबैग्स- खौफनाक VIDEO वायरल
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 20 September 2026 at 11:00 IST