Dhurandhar 2 Thali Viral: बाप रे...एक थाली में 26 आइटम, फूड लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है यह दावत, देखें Video
Dhurandhar 2 Thali Viral: क्या आप खुद को असली 'खाने का शौकीन' मानते हैं? तो आपको धुरंधर 2 थाली एक बार जरूर करें ट्राई करना चाहिए। जिसमें एक दो नहीं बल्कि 26 आइटम सर्व किए जाते हैं।
Dhurandhar 2 Thali Viral: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनके लिए खाना सिर्फ पेट भरना नहीं बल्कि एक 'इमोशन' है, तो आज की ये खबर आपके होश उड़ाने वाली है। दिल्ली अपने जायकों के लिए वैसे ही मशहूर है, लेकिन इन दिनों यहां की एक ‘धुरंधर 2’ थाली ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।
रणवीर सिंह की हालिया फिल्म से प्रेरित नाम वाली यह थाली अपनी भव्यता के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। चलिए जानते हैं कि आखिर इस एक थाली में ऐसा क्या है जो लोग इसके दीवाने हो रहे हैं।
एक थाली में 26 व्यंजन
इस थाली की सबसे बड़ी खासियत इसकी वैरायटी है। इसमें एक-दो नहीं बल्कि पूरे 26 तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो पूरा मेन्यू कार्ड ही आपकी टेबल पर सजा दिया गया हो।
स्टार्टर्स से होगी धमाकेदार शुरुआत
खाने की शुरुआत हल्के-फुल्के स्नैक्स से नहीं, बल्कि एक पूरी लंबी फेहरिस्त से होती है। थाली में आपको मिलते हैं।
- कुरकुरे स्नैक्स - फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड मोमोज और स्वीट कॉर्न।
- देसी ट्विस्ट - स्प्रिंग रोल्स, दही के शोले और ड्राई मंचूरियन।
- तंदूरी जायका- वेज सीक कबाब, पनीर टिक्का और बेबी डॉल चाप।
- चाइनीज टच - गरमा-गरम नूडल्स।
मेन कोर्स में मिलेगा धुरंधर थाली का असली स्वाद
जब आप स्टार्टर्स से थोड़ा आगे बढ़ेंगे, तो मेन कोर्स में उत्तर भारतीय खाने की बेहतरीन वैरायटी आपका इंतजार कर रही होगी। जिसमें कई चीजें शामिल हैं।
- ग्रेवी वाली डिशेज - शाही पनीर, दाल मखनी, और मशरूम मसाला।
- चटपटा स्वाद- राजमा मसाला, चटपटी चाप और रोगन जोश चाप।
- इसके साथ मटर वाले बासमती चावल, बटर नान, लच्छा पराठा, मिस्सी रोटी और रुमाली रोटी दी जाती है। साथ में रायता और पापड़ स्वाद को दोगुना कर देते हैं।
मीठे के बिना दावत अधूरी है
मिठाई के बिना यह 'धुरंधर' की थाली अधूरी है। इस थाली में चाशनी में डूबे गुलाब जामुन के साथ-साथ चॉकलेट और वनीला आइसक्रीम भी सर्व की जाती है।
कितने की है ‘धुरंधर वाली थाली’?
धुरंधर मेगा थाली मात्र ₹1199 की है। जिसमें 10 लोग आराम से खा सकते हैं।
'धुरंधर वाली थाली' कहां मिलेगी?
अगर आप भी धुरंधर वाली थाली का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप इस पता पर जाएं।
अंगीठी तड़का - डी-1, दुकान नंबर 3, फतेह नगर, वैदिक मार्ग, जेल रोड, सामने। सुखो खालसा स्कूल, तिलक नगर, दिल्ली - 110018
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 16:55 IST