अपडेटेड 3 August 2025 at 23:13 IST

Delhi Metro के लेडीज कोच में लड़कियों ने मचाई धूम, हनी सिंह के Love Dose गाने पर किया रैप; देखें मजेदार VIDEO

दिल्ली मेट्रो में लड़कियों का मस्ती भरा वीडियो वायरल हो रहा है। लड़कियां हनी सिंह का गाना गाते हुए दिख रही हैं।

Follow :  
×

Share


दिल्ली मेट्रो में लड़कियों का मस्ती भरा वीडियो वायरल | Image: Screen Grab

Delhi Metro Girls Masti Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़कियों का एक मस्ती भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कियों की भीड़ देखी जा रही है एक ग्रुप मेट्रो की महिला कोच में बैठा है और हंसी-ठिठोली करते हुए मशहूर रैपर हनी सिंह के गाने का रैप गा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां पूरे जोश के साथ रैप गा रही हैं और उनके चेहरे पर हंसी और एक्साइटमेंट झलक रही है।

वीडियो में लड़कियां हनी सिंह के सुपरहिट ट्रैक ‘लव डोज’ का रैप गा रही हैं। वे एक-दूसरे को देखकर हंसती हैं और गाना गाते हुए एंजॉय करती रहती हैं। आसपास खड़ी महिलाएं और लड़कियां भी उन्हें देखकर मुस्कुरा रही हैं। महिला कोच का माहौल कुछ पलों के लिए पूरी तरह मजेदार हो जाता है।

महिला कोच में लड़कियों ने गाया हनी सिंह का गाना

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो इसे तेजी से शेयर किया जाने लगा। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट करने लगे। कुछ यूजर्स ने लड़कियों की इस मस्ती को पसंद किया और इसे फ्रेश और एंटरटेनिंग बताया। वहीं कुछ लोगों को यह व्यवहार पसंद नहीं आया। खैर दिल्ली मेट्रो में बनाई गई वीडियो अक्सर वायरल हो जाती है। 

दिल्ली का दिल कहे जानी वाली दिल्ली मेट्रो में लड़कियों का ये वीडियो मजेदार बताया जा रहा है। वहीं कोच की बाकी लड़कियां भी गाना गाते हुए दिखाई दे रही है। सभी लड़कियां एक साथ सुर से सुर मिलाकर गाना गा रही है। वायरल वीडियो देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि 'बाप करे चोरी, बेटी मेट्रो में करे सीना जोरी।' वहीं दूसरे ने मजे लेते हुए कमेंट किया, 'वाह रे… 100 रुपए कैब में जाने के लिए नहीं हैं और मेट्रो में बन रही सोनाक्षी सिन्हा।' एक ने लिखा, 'हनी सिंह के गानों पर ऐसे ही तो मस्ती होती है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

लड़की के बाल खींचे, लड़कों के बीच चले लात-घूसे 

वहीं, पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो में एक और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक और एक जोड़े के बीच कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। यह घटना 21 जुलाई को हुई और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर धक्कामुक्की और मारपीट हुई, जबकि मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की।

दिल्ली मेट्रो में मारपीट का वीडियो वायरल

किस कारण से विवाद भड़क उठा ये तो नहीं पता चल पाया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना की निंदा की है और दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली मेट्रो प्रशासन को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

यह भी पढ़ें: 7 घंटे खेला फ्री फायर, 4 घंटे देखा Youtube...दिल्‍ली में बच्चे की मौत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 3 August 2025 at 23:04 IST