Advertisement

VIRAL VIDEO: पहले एस्केलेटर से घसीटा फिर कूदकर मारी लात और खूब हुआ पंगा, रील बनाना पड़ा भारी? दिल्ली मेट्रो में चोटी पकड़कर भिड़ीं दो महिलाएं

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और शांति बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। रील बनाना या वायरल होना तभी सही है, जब उससे किसी को परेशानी न हो। वरना यह “फन” कभी भी “मुसीबत” बन सकता है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो | Image: Social Media

Viral Video Delhi Metro: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों को कुछ भी करने के लिए प्रेरित कर रही है। व्यूज और लाइक्स के चक्कर में कई बार लोग यह भूल जाते हैं कि वे सार्वजनिक जगह पर हैं और उनकी हरकतों से दूसरों को परेशानी हो सकती है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दो महिलाएं एस्केलेटर पर आपस में झगड़ती नजर आती हैं। दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती दिखती हैं। झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि वे गिर भी जाती हैं। माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आता है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कब और किस स्टेशन की है, लेकिन इसे दिल्ली मेट्रो से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

रील बनाने के लिए हुआ झगड़ा?

इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोग इसे मेट्रो में बढ़ती अव्यवस्था का उदाहरण मान रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि यह सब रील बनाने के लिए किया गया ड्रामा हो सकता है।

जांच में यह भी सामने आया कि वीडियो में दिख रही एक महिला पहले भी एस्केलेटर पर अजीब हरकतें करते हुए रील बना चुकी है कभी फिसलने का एक्ट, तो कभी अलग-अलग स्टंट।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो से इस तरह के वीडियो सामने आए हों। इसमें मेट्रो के अंदर डांस, स्टंट और मजाकिया हरकते और सार्वजनिक जगह पर अजीब व्यवहार जैसी घटनाएं शामिल हैं। ऐसे कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है और सुरक्षा पर भी सवाल उठते हैं।

DMRC ने क्या कहा?

इन घटनाओं को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सख्त कदम उठाए हैं। मेट्रो परिसर में रील या वीडियो शूट करना प्रतिबंधित है। डांस या स्टंट करना भी नियमों के खिलाफ है। ऐसे में नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यह नियम 14 सितंबर 2025 से लागू किया गया है और अब इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है।

सोचने वाली बात

यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि क्या वायरल होने की होड़ में लोग सार्वजनिक जगहों की मर्यादा भूलते जा रहे हैं?

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए दूसरों की सुविधा और सुरक्षा को नजरअंदाज करना सही नहीं कहा जा सकता।

दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और शांति बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। रील बनाना या वायरल होना तभी सही है, जब उससे किसी को परेशानी न हो। वरना यह “फन” कभी भी “मुसीबत” बन सकता है।

 

यह जरूर पढ़ें: VIRAL VIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड के मंच पर 'ऊप्स मोमेंट', बीच स्टेज में गिरे कंटेस्टेंट के दांत

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 April 2026 at 11:13 IST