सासू मां से छिपते-छिपाते स्कूटी लेकर निकले बहू-ससुर, रात में खूब मारी 'गेडी'; दोनों की ट्यूनिंग ने जीत लिया नेटिजंस का दिल- VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ससुर-बहू की जोड़ी धमाल मचा रही है। दोनों ने मिलकर सास को ऐसा चकमा दिया कि हर कोई लोटपोट हो गया। आखिर क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

वायरल वीडियो | Image: Instagram

Viral Video: भारतीय परंपराओं में अक्सर आपने बहू को ससुर के सामने घूंघट करते देखा होगा। ससुर को सामने देखते ही बहुएं अपना चेहरा छिपा लेती है। लेकिन अब जमाना काफी बदल चुका है, इसका जीता-जागता उदाहरण इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो है जिसमें बहू अपने ससुर के साथ स्कूटी पर गेडियां मारने निकली है।

जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रात के वक्त बहू और ससुर स्कूटी पर घूमने निकले। इस दौरान जहां ससुर स्कूटी चलाते हैं, तो वहीं बहू सीट पर पीछे बैठी होती है। इस दौरान दोनों के बीच मजेदार बातचीत भी हो रही है।

सास से छिपकर ससुर-बहू ने मारी गेडी 

इस पूरे पल को बहू अपने कैमरे में कैप्चर करती है। वो बताती है कि कैसे वो और उसके ससुर सास से छिपते-छिपाते घूमने निकले हैं। बहू बताती है कि उनकी सास उनसे और उनके ससुर से बहुत काम करवाती है। दोनों को खाली देखते ही उन्हें कोई न कोई काम याद आ जाता है। इसी से परेशान होकर ससुर और बहू टाइम निकालकर गेडियां मारने निकल पड़े।

ससुर की बातों ने खींचा ध्यान

उन्होंने बताया कि दोनों सिर्फ इसी फिराक में थे कि उन्हें बाहर जाने का मौका कब मिलेगा। इस दौरान ससुर जी बहू का पक्ष लेते हुए कहते हैं, 'हम देख रहे थे कि मम्मी का सावधानी हटे और दुर्घटना खूब घटे।' इसके बाद बहू बताती है कि जैसे ही सास इन दोनों के पास से हटी, दोनों वहां से रफूचक्कर हो गए। दोनों ने बताया कि अब उन्हें न देखकर हो सकता है कि सास का पारा हाई हो जाए।

ससुर-बहू की जोड़ी पर दिल हारे नेटिजंस

इस वीडियो को @official_vandana नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। लोग ससुर-बहू की इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

लोग बोले- ससुर जी रॉक्स

कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'बेटी के लिए बहुत शिद्दत से कामना की होगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपके ससुर जी अच्छे है जो आपको पूरा सपोर्ट करते हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘ससुर जी रॉक्स’। 

यह भी पढ़ें: टीचर के ट्रांसफर पर बच्चे ऐसा हुए मायूस, सिसक-सिसककर रोए; भावुक कर देने वाला VIDEO हुआ वायरल

 


 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 October 2026 at 14:55 IST