चैन से सो रही थी मां, बेबी करने लगा क्यूट सी हरकतें, कैमरे में हो गया रिकॉर्ड, VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो धमाल मचा रहा है जिसमें एक महिला सो रही होती है लेकिन फिर भी उसका बेबी उसके साथ खेलने लगता है।
Viral Video: छोटे बच्चों को खेलना काफी पसंद होता है। रोते हुए बेबी को चुप करने का तरीका ही होता है उनके साथ खेलना। बच्चों का सबसे पसंदीदा गेम होता है- लुका छुपी का। ऐसा ही एक क्यूट वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो है जिसमें एक बेबी अपनी सोई हुई मां के साथ खेलने लगता है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे देख नेटिजंस का दिल पिघल गया है। वीडियो में एक महिला चैन की नींद सो रही होती है। हालांकि, बीच में ही उसका बेबी जग जाता है और बिना रोए कुछ ऐसा करने लगता है जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
सोई हुई मां के साथ खेलने लगा बेबी
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे मां-बेबी सो रहे होते हैं। इतने में बेबी उठ जाता है लेकिन वो रोता नहीं है। वो बड़ी ही शांति से अपनी मां के साथ लुका छुपी का गेम खेलने लगता है। वो अपने ब्लैंकेट से खेल रहा होता है जबकि वो महिला बड़ी गहरी नींद में सो रही होती है। बेबी पहले ब्लैंकेट में अपना मुंह छुपाता है और फिर मुंह बाहर निकालकर अपनी मां को देखकर मुस्कुराने लगता है।
ऊपर लगे एक कैमरे में ये सब रिकॉर्ड हो जाता है। बाद में जब ये सब उस महिला ने देखा तो वो हैरान रह गई। अब इस वीडियो को एक सोशल मीडिया पेज पर रीशेयर किया गया है जिसे लाखों में व्यूज मिले हैं। उस बेबी की क्यूटनेस पर नेटिजंस दिल हार बैठे हैं।
बेबी की प्यारी हरकत ने जीता दिल
ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक ने कमेंट किया- ‘इसी वजह से हम अपने इंटरनेट का बिल भरते हैं’। तो अन्य यूजर ने लिखा- ‘कितना प्यारा बेबी है, बिल्कुल भी नहीं रो रहा’। तीसरा यूजर लिखता है- ‘सो क्यूट बेबी, उसे लग रहा है कि उसकी मां भी उसके साथ खेल रही है’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 April 2026 at 11:34 IST