अपडेटेड 11 February 2026 at 14:42 IST

'भीगी भीगी रातों में...', गाने पर कपल ने किया सिजलिंग डांस, केमिस्ट्री देख नेटिजंस फिदा; VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल के डांस का वीडियो तहलका मचा रहा है। कपल ने ऐसा सिजलिंग डांस किया कि लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: शादी-ब्याह में जब तक कोई अच्छी डांस परफॉर्मेंस ना हो, तब तक शादी अधूरी सी लगती है। अब तो बारातियों के साथ-साथ वेडिंग कपल का डांस भी आम हो चुका है। आजकल हर दूसरी शादी में वेडिंग कपल का डांस देखने को मिल जाता है। कुछ समय पहले शादियों में  ज्यादातर ध्यान दुल्हन की एंट्री पर होता था। लेकिन इसमें अब कपल का डांस जुड़ गया है।

अब वेडिंग या प्री-वेडिंग में पूरा ध्यान दूल्हा-दुल्हन की परफॉर्मेंस पर होता है। शादी में कपल का डांस चार चांद लगा देता है। अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टाइल में कपल डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी सिजलिंग है।

'भीगी भीगी रातों में...' गाने पर कपल का डांस वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस दे रहा है। दोनों 'भीगी भीगी रातों में...' गाने पर डांस कर रहे हैं। ये किसी प्री-वेडिंग फंक्शन का क्लिप लग रहा है। कपल ने ऐसा सिजलिंग डांस किया कि लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे। दोनों की परफॉर्मेंस शानदार लग रही है।

सिजलिंग केमिस्ट्री पर फिदा हुए नेटिजंस

कपल का डांस देख मौके पर मौजूद मेहमान हूटिंग कर रहे हैं। वहीं कपल की नजरें ही एक-दूजे से नहीं हट रही। दोनों खुद में खोए नजर आ रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री ने नेटिजंस का दिल जीत लिया।

‘बिना पेट्रोल के रिश्तेदारों को जलाना’

वीडियो को @idfweddingchoreography नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'इसे कहते हैं बिना पेट्रोल के रिश्तेदारों को जलाना।' वीडियो को महज 4 दिन पहले पोस्ट किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'भई रिश्तेदारों की छोड़ो, ये रील जहां-जहां जाएगी सबकी जलेगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसने तो हमें भी जला दिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उसे मूव्स, लड़का और लहंगा तीनों मिले हैं।' एक और ने लिखा, 'लहंगा और दूल्हा दोनों ही पसंद का मिल गया बहन को।' एक अन्य ने लिखा, 'भई रिश्तेदारों की जलाई, कपल की जलाई, सोशल मीडिया पर देखने वालों की जलाई, हम पर न्यूक्लियर अटैक किया है।' एक ने मजेदार कमेंट कर लिखा, 'तुम दोनों खुश रहो, मेरी फीड से दूर रहो।'

यह भी पढ़ें: VIRAL: बाबुल जो तुमने सिखाया... जब 'बहू' बनी नन्ही बच्ची, सिर पर पल्लू रख बड़ों का लिया आशीर्वाद; VIDEO देख भावुक हुए लोग
 

 

 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 14:42 IST