हरियाणवी गाने 'हीरो होंडा' पर कॉलेज गर्ल का धमाकेदार डांस, देसी अंदाज पर लट्टू हुए नेटिजंस- VIDEO VIRAL
एक कॉलेज गर्ल ने हरियाणवी गाने पर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि लोगों की निगाहें ही टिक गई। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज लड़ाई-झगड़ा, कपल्स डांस और शादी-ब्याह से अलग-अलग रस्मों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में इन दिनों एक बीएड कॉलेज की छात्रा का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसे देखने के बाद लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में कॉलेज गर्ल की शानदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया। लहंगा-चोली और चुनरी पहने लड़की ने हरियाणवी सॉन्ग 'हीरो होंडा' पर गजब के मूव्स दिखाए।
लड़की ने किलर स्टेप्स से लगाई आग
यही नहीं, लड़की ने भी अपने किलर स्टेप्स और एनर्जी से इंटरनेट पर आग लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लड़की के मूव्स ने देखते ही देखते सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
जयपुर के कॉलेज में किया परफॉर्म
इस वीडियो को @bluee_dreamerr नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दीवार पर चिपके पोस्टर देखकर मालूम पड़ता है कि ये प्रोग्राम जयपुर के एक कॉलेज का है।
यूजर्स ने खूब की तारीफ
खैर, वीडियो को यूजर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग लड़की की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर डांस किया है।' दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'लगता है मैंने गलत कॉलेज में एडमिशन ले लिया।' एक अन्य यूजर ने हैरान होकर पूछा, 'B.Ed कॉलेज में ऐसा भी होता है क्या? मुझे भी कर लेनी चाहिए थी।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 June 2026 at 10:54 IST