विवादों में संजय दत्त का रेस्‍तरां-बार, जिंदा मछली के साथ परोसी गई कॉकटेल? VIDEO पर मचा बवाल, लोग बोले- ये क्रूरता

Sanjay Dutt Mumbai Restaurant Alta Stella: संजय दत्त के 'अल्टा स्टेला' रेस्तरां में जिंदा मछली के साथ कॉकटेल परोसने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जमकर आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


विवादों में संजय दत्त का रेस्तरां | Image: Instagram

Sanjay Dutt news: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म में वे एसपी चौधरी असलम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके काम को खूब सराहा जा रहा है। इस बीच, अब संजय अपने रेस्तरां के चलते विवाद में घिर आए हैं और इसके लिए उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है। एक्टर पर ड्रिंक के साथ जिंदा मछली परोसने और इसके लिए पशु क्रूरता का आरोप लगा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि 'अल्टा स्टेला' रेस्तरां-बार का है, जिसे हाल ही में एक्टर संजय दत्त और अभिमन्यु जाखर ने खोला है। गैलेक्सी थीम वाले इस रेस्तरां के इंटीरियर की काफी चर्चाएं हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया VIDEO

'अल्टा स्टेला' से वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में कॉकटेल के अंदर सीधे जिंदा मछली परोसने का दावा किया जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हुए कहा गया, "यह कोई थीम नहीं है। यह क्रूरता है। यह कोई क्रिएटिविटी नहीं है। यह क्रूरता को इंस्टाग्राम बनाने का तरीका है।"

पोस्ट में आगे लिखा है कि मुंबई का एक बार 'अल्टा स्टेला' ने zodiac कॉन्सेप्ट के तहत डाइनिंग टेबल पर रखे गिलासों में जिंदा मछलियां रखना शुरू कर दिया है। जब मछलियों को पानी से बाहर निकाला जाता है, तो वे सिर्फ "जल्दी से मर" नहीं जातीं। वे 24 मिनट तक तकलीफ झेल सकती हैं, धीरे-धीरे उनका दम घुटता रहता है।"

इसमें आगे कहा गया कि हम किस दिशा में जा रहे हैं? हम लोगों को इस चीज को 'नॉर्मल' क्यों बनने दे रहे हैं? उनके शोषण को मनोरंजन के तौर पर 'नॉर्मल' मानना ​​एक खतरनाक कदम है, जो हमें पीछे की ओर ले जाता है। दयालुता चुनिंदा नहीं होनी चाहिए।अपनी आवाज उठाएं, अभी।

लोगों ने जमकर की आलोचना

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के तीखे रिएक्शंस आए। एक यूजर ने कहा, "कस्टमर पाने के लिए घटिया हथकंडे... आप लोग खुद को मछली के टैंक में डालकर अपने ग्राहकों के लिए उसमें तैरते क्यों नहीं? इसे देखने के लिए वे आपको कहीं ज्यादा पैसे देंगे।" दूसरे ने कहा, "हम यह भूल गए हैं कि धरती पर रहने और उन सभी जीवों का सम्मान करने का असल मतलब क्या है, जिनसे मिलकर हमारी पृथ्वी बनी है।" एक और यूजर ने लिखा, "यह बेतुका है। जानवर सजावट की चीजें नहीं हैं। उनका शोषण करना बंद करो।"

यह भी पढ़ें: Viral Video: शॉर्ट्स पहनकर गेट के ऊपर चढ़ी, बाउंसरों से भिड़ी... हनी सिंह की दीवानी फीमेल फैन ने कॉन्सर्ट में मचाया बवाल, गंदी गालियां भी दी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 April 2026 at 17:21 IST