एक हाथ में जली सिगरेट और बगल में शराब की बोतल... नशे की हालत में बीच सड़क पर लेट गई लड़की, हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों बीच सड़क पर हंगामा करते लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान उसके हाथ में जली सिगरेट है। उसके पास शराब की बोतलें भी दिखाई दे रही है।

Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की के हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कथिततौर पर नशे की हालत में सड़क के बीचों-बीच लेटी नजर आ रही है। इस दौरान लड़की के हाथ में जली सिगरेट है जिसे वो पी रही है। इतना ही नहीं, उसके नजदीक दो शराब की बोतलें भी पड़ी हैं।

ये वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बताई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की कथित रूप से नशे की हालत में बीच सड़क पर लेटकर हंगामा कर रही है। मौके पर मौजूद लोग उसे वहां से हटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं होती। इस दौरान देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लड़की की हरकत से परेशान हुए राहगीर

कुछ लोगों ने नशे में धुत्त लड़की से बातचीत की भी कोशिश की। लड़की की ऐसी हरकत के बाद ट्रैफिक रुकने से जाम जैसी स्थिति पैदा होने लगी। इस कारण सड़क से गुजरने वालों लोगों को परेशान होते भी देखा गया। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

June 22, 2026

पुलिस ने काबू में की स्थिति

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।

लड़की का कराया गया मेडिकल टेस्ट

वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया गया। मेडिकल जांच के बाद उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: पंजाबी गाना, खचाखच भीड़ और डांस स्‍टेप... करण औजला संग विराट कोहली के मूव ने मचाई धूम, कूल अंदाज से लूट ली महफिल- VIDEO

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 June 2026 at 14:38 IST