जाको राखे साईंया! रेलवे लाइन क्रास करते समय अचानक आ गई ट्रेन, 3 महिलाएं और 1 बच्ची पटरी पर फंसी, गुजर गई पूरी ट्रेन फिर... VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मां का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने अपने बच्ची की जान बचाने के लिए खुद की परवाह नहीं की। रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आने पर महिला ने बच्ची को पटरी के किनारे से सटाकर उन्हें ऊपर ढाल बनकर थामे रही।

Follow :  
×

Share


viral video | Image: X

Viral Video: 'चलती-फिरती आंखों से अजां देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं देखी, मां देखी है...', ये कहावत इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो पर सटीक बैठ रही है। इसमें मां ने अपनी जान दांव पर लगाकर पटरी पर चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी अपनी बच्ची को बचा लिया। धड़धड़ाती ट्रेन के डिब्बे उनके ऊपर से गुजर गए, लेकिन मां बच्ची को सीने से जकड़े लेटी रही। कुदरत के इस करिश्मे ने सभी को हैरान कर दिया है।

यह पूरा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रोसड़ा से एक परिवार के 6 लोग वैशाली जिले के जंहादा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसके बाद परिवार ऑटो से समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन पहुंचा। इन्हें हाजीपुर होते हुए रोसड़ा वापस आना था।

3 महिलाएं और बच्ची छूटीं पीछे

इसी सिलसिले में परिवार प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर था। तभी पता चला कि हाजीपुर जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आएगी। ये जानते ही सभी जल्दबाजी में प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जाने लगे। दो लोग उस तरफ चले गए, लेकिन 3 महिलाएं और एक बच्ची पीछे रह गई।

चलती ट्रेन के नीचे फंसे सभी

इसी बीच अचानक मालगाड़ी ट्रेन तेज रफ्तार से पहुंच गई। ट्रेन को इतना करीब देखकर सभी घबरा गए। ऐसी मुश्किल घड़ी में मां ने चौंका देने वाला फैसला लिया। मां और अन्य महिलाओं ने बच्ची को अपने बीच में लेकर प्लेटफॉर्म की दीवार से चिपका लिया और खुद उसके ईर्द-गिर्द साये की तरह लिपटी रहीं। ऐसे में कुछ ही सेकंड में मालगाड़ी के दस डिब्बे इन पर से गुजर गए।  

पटरी-प्लेटफॉर्म के बीच के फासले में बैठे फिर…

इस दौरान मालगाड़ी के डिब्बों के लोहे से महिला को चोटें लगती रहीं, जिससे वो लहूलुहान हो गई। लेकिन उसने अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने दी। उन्हें इस तरह देखकर किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो जिंदा बच पाएंगे। गनीमत रही कि सभी की जान बच गई। ट्रेन के जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पटरी से बाहर निकाला।

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

जानकारी के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि चारों चोटिल जरूर हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं। इस घटना का वीडियो @MeghUpdates नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। जहां कुछ यूजर्स इसे मां की ममता से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे लापरवाही बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: VIDEO: शादी में जरूरी चीज लाना भूले लड़केवाले? हवन रुकने की आ गई नौबत, फिर Instamart पर किया ऑर्डर; डिलीवरी बॉय आया और फिर...

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 May 2026 at 18:18 IST