VIDEO: 'तुम अपनी सोचो, हम तो...', मास्टर जी के सवाल पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, हक्के-बक्के रह गए नेटिजंस; आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उसने अपने मास्टर जी को ऐसा जवाब दिया कि नेटिजंस की हंसी छूट गई।

Viral Video | Image: Instagram

Kid Video Viral: 'तुम अपनी सोचो, हम तो नानी घर चले जाएंगे' ये शब्द एक नन्हे से स्कूली बच्चे के हैं जो एक सवाल पर झट से ऐसा जवाब देता है कि आप भी अपनी हंसी पर काबू रख पाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो में बच्चे की हाजिर जवाबी लोगों को हैरान कर रही है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया की 'दुनिया' में बच्चों के वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक नन्हे से बच्चे की छोटी सी क्लिप सामने आई। मास्टर जी स्कूल की छुट्टी होने से कुछ देर पहले बच्चे से मजाकिया अंदाज पूछते हैं कि अब स्कूल की छुट्टी पड़ जाएंगी तो हमें तो अच्छा नहीं लगेगा, आपको लगेगा?

बच्चे की हाजिर जवाबी ने किया भौंचक्का

इसके जवाब में बच्चा बड़ी ही मासूमियत से जवाब देता है। इस दौरान उसका भोला सा चेहरा देखने लायक होता है। बच्चा कहता है, 'हमें तो लगेगा।' मास्टर जी पूछते हैं, 'क्यों?' तभी बच्चा झट से कहता है, 'तुम अपनी सोचो, हमें तो अच्छा लगेगा। हम अपनी नानी घर चले जाएंगे।'

नेटिजंस की छूटी हंसी 

बच्चे ने मास्टर जी को ऐसा जवाब दिया कि नेटिजंस की हंसी छूट गई। इस वीडियो को @vkraj_1999 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

लोग बोले- प्लान पहले से सेट

वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'ईमानदार लड़का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुम अपनी सोचो' और हंसने वाली इमोजी पोस्ट की। एक अन्य ने लिखा, 'प्लान पहले से सेट है।' एक यूजर ने कहा, 'बच्चे मन के सच्चे।'

यह भी पढ़ें: वक्त को रोक दिया... सिंदूरदान के रस्‍म को यादगार बनाने के लिए दूल्‍हे ने किया कुछ ऐसा, सब हो गए इंप्रेस; VIDEO ने लव बर्ड्स का छुआ दिल
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 14:52 IST