सिर में फंस गई टंकी, दिखना हुआ बंद फिर...बीच सड़क 'नंदी महाराज' ने काटा गदर; Viral Video देख लोग बोले- बड़ी तबाही बच गई

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें 'नंदी महाराज' पूरे शहर में खूनी खेल दिखा रहे हैं। सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इस दौरान का वीडियो सामने आया है, जो हर किसी को हैरान कर देगा।

Follow :  
×

Share


bull head stuck water tank viral vide | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नंदी महराज के नाम से जाना जाने वाले सांड पूरे शहर में तबाही मचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड अजीब स्थिति में फंस गया है, जिसके बाद पूरा बाजार में अफरा- तफरी मचा देता है। यह वीडियो लोगों को पूरी तरह से हैरान कर रहा है। साथ ही सावधान रहने के लिए भी सोचने पर भी मजबूर कर रहा है।

क्या है वीडियो में?

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक सांड के सिर में प्लास्टिक की काली पानी की टंकी फंस जाता है। टंकी फंसने के बाद सांड इतना घबरा जाता है और तेजी से इधर-उधर भागने लगता है। उसकी इस हालत को देखकर आसपास मौजूद लोग डर जाते हैं। शहर की सड़कों पर सांड इस प्रकार दौड़ने लगता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आते हैं।

बाजार में मची अफरा-तफरी

सांड के बेकाबू होकर दौड़ने की वजह से पूरे बाजार में हड़कंप मच जाता है। लोग इधर-उधर भागने लगते हैं ताकि कोई हादसा न हो। इस दौरान सांड एक दुकान की सीढ़ियों से भी टकरा जाता है, जिससे उसकी बेचैनी और बढ़ जाती है। माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह से अस्त- व्यस्त बन जाता है।

 

ऐसे निकला सांड का सिर

जब स्थिति बिगड़ने लगी तो वहां मौजूद कुछ लोग हिम्मत जुटाकर सांड को काबू करने की कोशिश करते हैं। वे लोग मिलकर सांड को शांत करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद उसके सिर से टंकी निकालने का प्रयास शुरू कर देते हैं। शुरुआत में काफी दिक्कत आती है, लेकिन आखिरकार सभी ने मिलकर सांड को इस मुसीबत से बाहर निकाल लिया।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया से घूमा सिर

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं तो कुछ उन युवाओं की तारीफ कर रहे हैं जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सांड की मदद की। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय, करेगी धांसू कमाई
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 17 April 2026 at 08:33 IST