अपडेटेड 30 May 2025 at 17:43 IST

‘अब मछली पानी छोड़कर सिर पर आने लगी…’; दुल्हन ने बनवाया ऐसा अनोखा फिश हेयरस्टाइल, तो लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Bride Fish Hairstyle: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन एक अलग ही तरह का हेयरस्टाइल बनवाती दिख रही है। उसने बालों से फिश हेयरस्टाइल बनवाया है जिसे देख आपकी आंखें फटी कि फटी रह जाएंगी।

Follow :  
×

Share


Bride Fish Hairstyle | Image: instagram

Bride Fish Hairstyle: अपनी शादी के मौके पर हर दुल्हन चाहती है कि उसका लुक एकदम यूनिक और सुंदर हो। वो अपने लिए सबसे हटके लहंगा और ज्वेलरी खरीदने की कोशिश करती है। ब्राइडल लुक का सबसे अहम पार्ट मेकअप और हेयरस्टाइल भी होता है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन एक अलग ही तरह का हेयरस्टाइल बनवाती दिख रही है।

इस वीडियो को rishav_hairstylist_official नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जो पेशे से एक हेयरस्टाइलिस्ट हैं। उन्होंने ही ये एक्सपेरिमेंट एक महिला के बालों के साथ किया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। उस महिला ने दुल्हन की तरह लाल जोड़ा पहना हुआ था। अब वो सच में दुल्हन है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। 

दुल्हन ने बनवाया अनोखा फिश हेयरस्टाइल

इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक महिला सीट पर बैठी हुई है जबकि वो हेयरस्टाइलिस्ट उसके बालों के साथ कारीगरी दिखाते हुए एक मछली बना देता है। वो एक नकली आंख भी लगाता है जिससे वो सचमुच की मछली ही लग रही होती है। जहां वो हेयर स्प्रे से बालों को सेट कर रहा होता है, वहीं महिला अपना मुंह हाथों से छुपाए बैठी हुई थी।

अब दुल्हन का ये फिश हेयरस्टाइल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे एक दिन में ही लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस अनोखे हेयरस्टाइल को देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी काफी मजेदार हैं।

फिश हेयरस्टाइल पर लोगों के मजेदार कमेंट्स

कमेंट सेक्शन लोगों के फनी रिएक्शन से भरा पड़ा है। एक ने लिखा- ‘दीदी ने आपका क्या बिगाड़ा था’। तो दूसरे ने पूछा- ‘दुल्हन को मंडप में जाना है या समुद्र में’। तीसरा कमेंट करता है- ‘अब मछली पानी छोड़कर सिर पर आने लगी क्या’। एक यूजर ने लिखा- ‘ऐसा हेयरस्टाइल देखकर तो दूल्हा भाग जाएगा’।

ये भी पढे़ंः VIDEO: रैली निकाली, आरती उतारी... बोर्ड में बेटे के 35% मार्क्स आने पर भी परिवारवालों ने क्यों मनाया जश्न? सोशल मीडिया पर खूब चर्चा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 30 May 2025 at 17:43 IST