VIDEO: शादी बना म्यूजिकल कॉन्सर्ट! दुल्हन ने माइक लेकर गुनगुनाया ऐसा गाना, छू गया दिल; दूल्हे की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
दुल्हन ने अपनी ही शादी में ऐसा गाना गाया कि हर कोई मत्रमुग्ध हो गया। दूल्हा समेत मेहमान दुल्हन को देखते ही रह गए। वीडियो पर हर कोई अपना प्यार लुटा रहा है।
Viral Video: भारतीय शादियों में ग्रैंड एंट्री का चलन लगातार बढ़ रहा है। हर कपल चाहता है कि उसकी जिंदगी का स्पेशल डे यादगार बने। ऐसे में लोग कुछ हटकर करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार एक दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है जिसने इन सबसे परे एकदम सादगी के साथ एंट्री की। लेकिन उसने कुछ ऐसा किया कि नेटिजंस का दिल छू लिया।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्मों के दौरान एक दुल्हन एंट्री लेती है। वो हाथ में माइक लिए नजर आ रही है। वो अपनी सुरीली आवाज में इतना मीठा गाना गाती है कि हर कोई सरप्राइज रह जाता है। खास बात ये है कि बैकग्राउंड में डीजे के शोर के बिना दुल्हन की आवाज हर किसी के दिल तक पहुंच रही है।
सुरीली आवाज में दुल्हन ने गुनगुनाया गाना
वीडियो में सुना जा सकता है कि दुल्हन 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग 'हौले-हौले' गा रही है। उसकी आवाज की मिठास से पल और खुशनुमा हो गया। दुल्हन की परफॉर्मेंस देख ऐसा लग रहा है मानो गाने के जरिये उसके दिल का एक-एक एहसास बाहर आ रहा हो।
दूल्हे की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
शादी के लाल जोड़े में गाने गाते हुए स्टेज की तरफ आगे बढ़ रही दुल्हन की आवाज के अलावा उसके लुक ने भी हर किसी का ध्यान खींचा। वो सचमुच बेहद प्यार लगी। वहीं दूल्हे का चेहरा भी देखने लायक रहा। उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वहीं शादी में मौजूद मेहमान भी दुल्हन की आवाज सुन खो गए।
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
इस वीडियो को @henna.umairaa नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
एक यूजर ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत दुल्हन की एंट्री में से एक महिलाएं देवी हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, ये बहुत ही खूबसूरत है।' एक यूजर ने लिखा, 'ये इस बात का परफेक्ट उदाहरण है कि एक ब्राउन हाउसहोल्ड में आपका टैलेंट कैसे बर्बाद हो जाता है। अगर मैं किसी दुल्हन को अपनी एंट्री पर इतना मीठा गाते हुए देखती तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते।' एक और यूजर ने लिखा, 'कितनी सपनों जैसी और खूबसूरत आवाज है।' एक और यूजर ने लिखा, 'इंडियन परिवारों में कोई आपके टैलेंट की परवाह नहीं करता! मुझे खुशी है कि वह लड़का लगातार मुस्कुरा रहा है।'
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 20 January 2026 at 10:32 IST