पहले उठाए नखरे, फिर... स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने दी ऐसी परफॉर्मेंस, नेटिजंस हो गए फिदा- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दोनों ने स्टेज पर इतनी धमाकेदार परफॉरमेंस दी कि हर कोई फिदा हो गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के वीडियो की भरमार है। इन्हीं में से कुछ ऐसी भी झलक होती है जिन पर निगाहें टिक जाती है। इसी क्रम में इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का डांस वायरल हुआ है जिसने नेटिजंस का दिल चुरा लिया।
वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी अपनी परफॉर्मेंस से आग लगी रही है। उनके नखरे, लटके-झटके, स्टेप्स और एक्सप्रेशंस लोगों का दिल जीत रहे हैं।
'चल प्यार करेगी' गाने पर किया डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर है। दोनों 'चल प्यार करेगी' गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इस दौरान दुल्हन कभी नखरे दिखाती है, कभी मुस्कुराती है और कभी प्यार जताती है। वहीं दूल्हा भी दुल्हन की हर अदा को बड़े ही प्यार से हैंडल करता दिखता है।
हल्दी सेरेमनी को बनाया खास
वीडियो हल्दी सेरेमनी का लग रहा है। बैकग्राउंड में पूरी डेकोरेशन येलो कलर की हो रखी है। ऐसे में लग रहा है कि दूल्हा-दुल्हन ने परफॉर्मेंस देकर हल्दी सेरेमनी को और खास बना दिया। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है।
‘इस गाने पर डांस नहीं किया तो…'
वायरल हो रहे वीडियो को @jasmeenkaurmakeovers नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'अपनी शादी पर अगर इस गाने पर डांस नहीं किया तो क्या ही क्या।'
यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत प्यारे लग रहे हैं दोनों साथ में।' एक और यूजर ने लिखा, 'दुल्हन बेहद प्यारी लग रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्यारा।' वहीं तमाम यूजर्स ने दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 12:15 IST