अपडेटेड 4 February 2026 at 11:34 IST
VIRAL: 'इन्हीं हरकतों की वजह से...', अपनी शादी में 'सैयां सुपरस्टार' पर दुल्हन ने यूं लगाए ठुमके, देख हैरान हुए लोग; VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो दिल खोलकर पूरे जोश के साथ थिरकती नजर आ रही है। ये वीडियो इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आया।
Viral Video: नाच-गाने के बिना इंडियन वेडिंग अधूरी लगती है। कभी रिश्तेदार, तो कभी दूल्हा-दुल्हन खुद अपनी शादी में रंग जमाते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर शादी में डांस के वीडियो खूब वायरल भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें दुल्हन का अंतरंगी डांस देख लोग हैरान रह गए, तो कुछ का गुस्सा भी फूट पड़ा।
वीडियो दुल्हन की एंट्री का है, जिसमें सहेलियां और बहनें उसे स्टेज तक लेकर जा रही होती हैं। इस बीच दुल्हन अपनी मस्ती में मस्त होकर डांस करना शुरू कर देती है।
दुल्हन का अंतरंगी डांस
वायरल वीडियो में दुल्हन 'मेरे सैयां सुपरस्टार' गाने पर थिरकती नजर आ रही है। उसके डांस स्टेप्स ने कई लोगों को हैरान किया। वहीं, दुल्हन का ये जोश देख उसकी सहेलियां और बहनें भी उसका साथ डांस करने लगती हैं। देखते ही देखते शादी का माहौल किसी डांस पार्टी में बदल जाता है।
दुल्हन के इस अंतरंगी डांस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं। कुछ लोगों को दुल्हन का ये डांस जरा भी पसंद नहीं आया।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
X पर इस वीडियो को @renuy305 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। इसके कैप्शन में लिखा है, "घराती और बारातियों से निवेदन है कि जितनी जल्दी हो खाना खा लें, क्योंकि दुल्हन की इन हरकतों की वजह से कभी भी माहौल खराब हो सकता है।" वीडियो को हजारों में व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों के इस पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।
वायरल वीडियो पर आए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने वीडियो पर मजे करते हुए कहा, "अब ऐसी घटनाओं से लोग सावधान हो चुके हैं खाना पहले ही निपटा देते हैं।" दूसरे ने कहा, "बड़ी अतरंगी दुल्हन लगती है ये तो।" अन्य यूजर ने कहा, "दुल्हन की हरकतों की वजह से ही शादी कैंसिल हो जाती हैं कभी-कभी।" एक और यूजर ने लिखा, "दुल्हन अपनी शादी में फुल एन्जॉय करने के मूड में है।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 4 February 2026 at 11:34 IST