अपडेटेड 5 February 2026 at 09:59 IST
'मेहंदी लगाके रखना...' गाने पर दुल्हन ने किया डांस, दूल्हे की एंट्री ने चुरा ली लाइमलाइट; Mehndi फंक्शन का VIDEO VIRAL
दूल्हा और दुल्हन ने मेहंदी फंक्शन में अपनी डांस परफॉर्मेंस से आग लगा दी। दोनों ने साथ में ऐसा डांस किया कि नेटिजंस अपनी नजरें नहीं हटा पाए। वीडियो इंटरनेट पर तलहका मचा रहा है।
Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो का क्रेज ही अलग है। ये देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। खासकर दूल्हा-दुल्हन की परफॉर्मेंस तो जैसे नेटिजंस की फेवरेट हो चुकी हैं। इसका उदाहरण इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रही एक वीडियो है, जिसमें होने वाले जीवनसाथी ने 'मेहंदी लगाके रखना' गाने पर धमाकेदार डांस किया। वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया।
वीडियो मेहंदी फंक्शन का लग रहा है। दुल्हन अपने स्पेशल डे के लिए बेहद एक्साइटेड दिख रही है। उसकी उत्सुकता उसके चेहरे पर साफ झलक रही है। यही नहीं, दुल्हन के बेकग्राउंड में पीछे ढोल बज रहे हैं। कुल मिलाकर इस डांस परफॉर्मेंस ने लोगों को टकटकी लगाए रहने पर मजबूर कर दिया।
दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया धमाकेदार डांस
दुल्हन और ब्राइड मेड्स की डांस परफॉर्मेंस के साथ वीडियो की शुरुआत हो रही है। देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन ने लहंगा पहना हुआ है। माथे पर टीका गले में हैवी नेकलेस पहना है। फीमेल वॉइस पर दुल्हन डांस करती है, लेकिन ये पल दूल्हे की एंट्री के साथ ही और खास बन जाता है।
कपल से लोगों की नहीं हटी नजर
दुल्हन के साथ-साथ दूल्हा भी परफॉर्म करता है। दोनों का डांस इतना सटीक रहता है कि कोई अपने नजरें ही नहीं हटा पाता। दोस्तों का साथ परफॉर्मेंस को और खास बना देता है। वीडियो देख नेटिजंस इंप्रेस हो गए। यही वजह है कि ये परफॉर्मेंस इंटरनेट पर तहलका मचा रही है।
वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार
इस क्लिप को @weddingmakeupartistt नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जब आप गाने के हर बोल का मतलब समझते हैं।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक 11.9M व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। जहां कुछ यूजर्स ने ब्राइड लुक की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने उसके डांस को धमाकेदार बताया। वहीं अन्य ने दिल और फायर वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 09:59 IST