अपडेटेड 24 January 2026 at 10:58 IST

धोनी से भी तेज फुर्ती! सास खिला रही थी बेटे को रसगुल्ला; गिरते ही सेकेंड से भी कम समय में दुल्‍हन ने यूं लपका; VIDEO देख छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया की दुनिया में एक दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है। नई नवेली दुल्हन ने ससुराल में गृह प्रवेश से पहले कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया कि हर कोई दंग रह गया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो वायरल होना जैसा 'परंपरा' बन चुकी है। आजकल आए दिन वेडिंग वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक दुल्हन का 'वो' अवतार देखने को मिला, जो शायद ही किसी ने कभी नोट किया होगा।

दुल्हन का अंदाज देख पहले तो आप कुछ सेकंड के लिए सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। दुल्हन ने किया ही कुछ ऐसा है, जो यकीनन आपको चौंका देगा।

जब अपने ससुराल पहुंची दुल्हन

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने आंगन पहुंचा है। यहां उनके स्वागत में पूरा घर-परिवार मौजूद है। नई नवेली दुल्हनिया को देखे के लिए भारी भीड़ जमा है। हर कोई दुल्हन को देखने के लिए बेसब्र है। हालांकि, सबसे पहले दूल्हा और दुल्हन के साथ कुछ रस्में निभाई जा रही है।

रसगुल्ले पर गड़ी नजरें, गिरते ही लपटी

इसी कड़ी में दुल्हन के स्वागत में सासु मां प्लेट में रसगुल्ला लेकर खड़ी है। वो एक रसगुल्ले को चम्मच से उठाकर पहले दूल्हे को खिलाने की फिराक में होती है। हालांकि इससे पहले वो रसगुल्ला खिलाते हुए पोज देने जाती है। तभी रसगुल्ला चम्मच से गिर जाता है। सिर्फ यही नहीं, असली दिलचस्प बात तो अब होती है, जब रसगुल्ले पर नजर टिकाए दुल्हन बिना देरी के झट से रसगुल्ला कैच कर लेती है।

फुर्तीली कैच ने खींचा ध्यान

दुल्हन की इस तत्परता से रसगुल्ला तो गिरने से बच जाता है, लेकिन उसकी फुर्तीली कैच ने नेटिजंस का ध्यान खींच लिया। आलम ये है कि वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को @naughtyworld नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को 24 घंटे के अंदर लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। 

लोगों ने यूं लिए मजे

कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'उसकी जीभ लपलपा रही है।' दूसरे यूजर ने चटाकरे लेते हुए लिखा, 'अगली की नजर नहीं हटी रसगुल्ले पर से।' एक और यूजर ने लिखा, 'इसकी नजर पहले से ही पति के रसगुल्ले पर थी, तो उसने कैच कर लिया।' एक ने लिखा, धोनी क्या चीज है, दुल्हन ने कमाल कर दिया।' कुल मिलाकर इस पर इसी तरह के रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। वहीं तमाम यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी के साथ भी रिएक्ट किया है।

यह भी पढ़ें: Snake Viral Video: महिला पका रही थी सब्जी, बगल में पालतू बिल्ली; तभी अचानक कढ़ाई में गिरा सांप, फिर जो किया उसे देखकर दबा लेंगे दातों तले उंगलियां
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 January 2026 at 10:58 IST