VIRAL: 'इश्क मंजूर' गाने पर दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर मचाया धमाल, वीडियो में दिखी कपल की शानदार केमिस्ट्री

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों की ट्यूनिंग ने नेटिजंस का दिल जीत लिया है। यूजर्स कपल का डांस देख तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

वायरल वीडियो | Image: Instagram

Dulha-Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए दूल्हा-दुल्हन की बेहिसाब वीडियो मिल जाएगी, इसमें अनोखी एंट्री से लेकर नाच-गाने के ढेरों क्लिप शामिल होते हैं। लेकिन इस बार एक कपल की स्पेशल डांस परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

यह वीडियो कपल की इंगेजमेंट सेरेमनी का बताया जा रहा है। वीडियो में होने वाले दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल ने फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के पॉपुलर ट्रैक 'इश्क मंजूर' पर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि वहां मौजूद मेहमान तो झूम ही उठे, साथ ही अब नेटिजंस भी इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

कपल की केमिस्ट्री ने जीता दिल

दोनों की ऑन-स्टेज ट्यूनिंग और शानदार केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है और लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। कपल के डांस मूव्स ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लोग क्यूट कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

कपल ने पहली बार साथ किया डांस

वीडियो को @rajkikhushii नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'पहली बार साथ में डांस किया।'

यूजर्स ने जमकर की तारीफ

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'प्यारे से कपल की प्यारी परफॉर्मेंस।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'धुआंधार परफॉर्मेंस।' वहीं अन्य यूजर्स ने हार्ट, ताली जैसी इमोजी के साथ रिएक्ट कर अपना प्यार बरसाया। 

यह भी पढ़ें: VIDEO: दूल्हे ने दुल्हन के साथ दी ऐसी रोमांटिक परफॉर्मेंस, नजरें नहीं हटा पाए लोग; यूजर्स बोले- यही मेरी 11.11 वाली विश
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 October 2026 at 12:16 IST