"वेडिंग नहीं, वेल्डिंग हो रही है", जयमाला पर दुल्हन ने दूल्हे के मुंह पर चलाई पायरो गन, लड़के ने भी लिया बदला, VIDEO VIRAL
Video Viral: शादी से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे की तरफ पायरो गन चला रखी है।
Viral Video: भारतीय शादियों में आए दिन कुछ ना कुछ अतरंगी देखने के लिए मिल ही जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब मंच पर वरमाला के समय ही दुल्हन ने शादी में चलाए जाने वाले पायरो गन को अपने दूल्हे राजा की तरफ मोड़ दिया। जी हां, ये वीडियो जहां देखने में खतरनाक लग रहा है, वही कुछ लोग इसे देख अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं।
इस वायरल वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दूल्हा और दुल्हन के हाथ में पायरो गन होती है। वो इस गन को सामने की तरफ चला रहे होते हैं। इतने में दुल्हन उसे दूल्हे के मुंह पर चलाने लग जाती है।
दुल्हन ने दूल्हे के मुंह पर चलाई पायरो गन
यहां वीडियो तब ज्यादा मजेदार हो गया जब दूल्हे ने भी पायरो गन को दुल्हन की तरफ चलाना शुरू कर दिया। काफी देर तक दोनों एक-दूसरे की तरफ ही पायरो गन को लेकर खड़े रहे। फिर लड़के ने पायरो गन को हवा में चलाना शुरू कर दिया जिसे देख उसकी पत्नी ने भी ऐसा ही किया। इतने में नीचे खड़े लोग कपल से एक-दूसरे का हाथ पकड़ने के लिए कहने लगते हैं। वीडियो के अंत में दिख रहा है कि कपल हाथ थामे खड़ा हो गया।
वायरल वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी
अब ये वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक ने लिखा कि ‘ये वेडिंग सेरेमनी कम, बल्कि वेल्डिंग सेरेमनी ज्यादा लग रही है’। वही अन्य यूजर ने कमेंट किया- ‘शादी के बाद एक-दूसरे को जिंदा जला देंगे ये लोग’। तीसरे यूजर ने लिखा है- ‘इसे कहते हैं रिलेशनशिप में स्पार्क को जिंदा रखना’। चौथा यूजर इसे शादी नहीं, बल्कि ‘फ्री फायर’ बता रहा है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 10:57 IST