अपडेटेड 6 September 2023 at 17:05 IST
जब यशराज ने घुटने पर बैठकर सरेआम गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, तालियों से गूंज उठा ऑकलैंड एयरपोर्ट, VIDEO
वायरल वीडियो में ऑकलैंड एयरपोर्ट पर एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्मी अंदाज में प्रपोज करता है।
Viral News: अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लड़के क्या कुछ नहीं करते हैं। वो हर वो काम करने के लिए तैयार रहते हैं जिससे दोनों के रिश्ते को और मजबूती मिले। मोहब्बत करना तो आसान है, लेकिन ‘इजहार-ए-मोहब्बत’ उतना ही मुश्किल। कुछ लोग सालों इंतजार के बाद भी अपने दिल की बात नहीं कह पाते तो कुछ इतने जिंदादिल होते हैं कि वो बैखौफ होकर किसी के भी सामने अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर देते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- लड़के ने गर्लफ्रेंड को एयरपोर्ट पर किया प्रपोज
- एयरपोर्ट पर अनाउंसमेंट करके किया प्यार का इजहार
- घुटने पर बैठकर लड़की को किया शादी के लिए प्रपोज
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऑकलैंड एयरपोर्ट पर एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्मी अंदाज में प्रपोज करता दिख रहा है। इसके लिए वो एयरपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर सारा इंतजाम करता है। वायरल वीडियो को aucklandairport नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
फिल्मी स्टाइल में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की अपनी दोस्त के साथ एयरपोर्ट पर एंट्री करती है। तभी लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक प्यार भरा नोट लिखकर एयरपोर्ट पर अनाउंसमेट के जरिए बताता है कि कैसे उस लड़की के उसकी जिंदगी में आने से उसकी दुनिया खुशियों से भर गई है।
बॉयफ्रेंड की आवाज सुन खुश हुई लड़की
इसके बाद लड़का पूछता है कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इतना सुनते ही लड़की खुश हो जाती है और उसके बाद वो अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहना देता है। इसके बाद लड़का पूछता है कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी? लड़के के लड़की को रिंग पहनाते ही एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स कपल को बधाईयां दे रहे हैं। कुछ लोग इसे ड्रीम प्रपोजल भी बता रहे हैं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 6 September 2023 at 17:00 IST
