अपडेटेड 24 March 2026 at 19:37 IST
फटे-पुराने कपड़े और गले में गमछा... धुन बजते ही 'भिखारी' ने लचकाई कमर, स्टेप्स देख बौरा गए नेटिजंस- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे युवक का वीडियो वायरल हुआ है जिसका हुलिया किसी भिखारी से कम नहीं है। उसने ऐसा शानदार डांस किया कि हर कोई देखता ही रह गया।
Viral Video: ‘टैलेंट किसी का मोहताज नहीं होता...’ ये कहावत इन दिनों वायरल हो रहे एक 'भिखारी' पर सटीक बैठ रही है। इस शख्स अपने डांस की ऐसी प्रतिभा दिखाई कि नेटिजंस की आंखें फटी की फटी रह गई। युवक ने अपनी कला से हर किसी को हैरान कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक फटे-पुराने कपड़ों में है। उसने कमर और गले में गमछा डाला हुआ है। उसके बाल बिखरे हैं। उसे देख लग रहा है कि उसके कई दिनों से नहाया-धोया भी नहीं है। लेकिन, इन सबसे नजर हटकर जब उसकी प्रतिभा पर जाती है तो देखने वाले अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते।
स्टेप देख नेटिजंस हैरान
शख्स का हुलिया देखकर लग रहा है कि वो एक 'भिखारी' है। वो एक गाने की धुन पर अचानक नाचना शुरू कर देता है। शुरुआत में उसका नाचना सामान्य लगता है। लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ती है उसके स्टेप प्रोफेशनल डांसर से लगते हैं। उसके हाथों के स्टेप, चेहरे के एक्सप्रेशन और शरीर का लचीलापन हर किसी का ध्यान खींच लेता है।
धमाकेदार डांस का वीडियो वायरल
'भिखारी' को देख कोई कह ही नहीं सकता कि उसके भीतर इतनी शानदार प्रतिभा छिपी है। शायद तभी कहा जाता है कि 'डोंट जज अ बुक बाय इट्स कवर' (Don't Judge a book by its cover) ये कहावत इस वीडियो में वाकई सच होती दिख रही है। यहां तक कि 'भिखारी' के पीछे दुकान लगाए युवक की नजर भी उस पर से नहीं हटती।
डांस देख क्या बोले यूजर्स?
वायरल हो रहे इस वीडियो को @free_boys_help नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'दैय्या दैय्या डांस किया है। धमाका।' 'भिखारी' के डांस को देखने के बाद यूजर्स उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। हालांकि, कई यूजर्स इस वीडियो को AI जनरेटेड बता रहे हैं।
कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई साहब को 100 मैं से 100।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'AI है ये।' एक ने लिखा, 'वाह फायर है।' एक अन्य ने लिखा, 'Ai से बना गया, ध्यान से देखो... ठेला वाला भी डांस कर रहा है।' एक और ने लिखा, 'इसने तो डांस करने में ऐश्वर्या राय को भी पीछे छोड़ दिया।' एक ने युवक के डांस को 'बॉलीवुड से बेहतर' बताया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 19:37 IST