अपडेटेड 31 July 2023 at 14:35 IST

काली साड़ी पहन 'बदन पर सितारे लपेटे हुए' गाने पर खूबसूरत महिला ने किया डांस, वीडियो हो रहा खूब शेयर

वायरल वीडियो में महिला काली साड़ में 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाने पर डांस कर रही है। महिला के एक्सप्रेशन यूजर्स का दिल जीत रहे हैं।

Follow :  
×

Share


| Image: self

सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो वायरल होते हैं। डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला काली साड़ी पहनकर शम्मी कपूर और वैजयंतीमाला पर फिल्माए गए गाने 'बदन पे सितारे लपेटे हुए, ओ जान-ए-तमन्ना किधर जा रही हो...' पर बहुत ही खूबसूरत डांस कर रही है। इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है।

खबर में आगे...

  • महिला के एक्सप्रेशन ने जीता यूजर्स का दिल
  • 9 लाख 80 हजार अधिक बार दिखा गया वीडिया
  • 'शम्मी कपूर के पुराने गाने मेरे दिल तक पहुंचते हैं'

वीडियो को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि 1969 में आई फिल्म प्रिंस का गाना 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' आज भी महफील लूट रहा है। अपनी गोल्डन जुबली पूरी करने के बाद भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला बेहतरीन डांस स्टेप के साथ जबदस्त रिएक्शन दे रही है।

सीमा आनंद ने पोस्ट किया वीडियो

इस वीडियो को लेखिका सीमा आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- 'मैं वास्तव में इस तरह के वीडियो कभी पोस्ट नहीं करती, लेकिन हाल ही में मैं एक खास प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत कर रही हूं और आखिरकार मुझे इस पर डांस करने का मौका मिला। आप जो कुछ भी करते हैं उसमें आनंद ढूंढना चाहिए। शम्मी कपूर के पुराने गाने मेरे दिल तक पहुंचते हैं।' 

एक्सप्रेशन ने जीता यूजर्स का दिल

वायरल वीडियो में सीमा आनंद काली साड़ी में बदन पे सितारे लपेटे हुए गाने पर डांस कर रही हैं। उनके ऑन-पॉइंट एक्सप्रेशन और डांस मूव्स लोगों का दिल जीत रहे हैं। इस वीडियो को 20 जुलाई को शेयर किया था। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 980K से ज्यादा व्यूज आ चुके है और 84 हजार से अधिक बार लाइक्स मिले हैं। मोहम्मद रफी द्वारा गाए गए इस गाने को हसरत जयपुरी ने लिखा था और शंकर जयकिशन ने संगीत दिया था।

ये भी पढ़ें: गोल्डन लहंगा, ब्लू चोली और मनमोहक चुनरी... अब दुल्हन के लिबास में पाकिस्तान से आया अंजू का नया VIDEO

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 31 July 2023 at 14:35 IST