जब बच्ची और बेबी गोरिल्ला में हुआ तगड़ा मुकाबला, अपने जिगर के टुकड़े को हारता नहीं देख पाई मां Gorilla; यूं पलट दी पूरी बाजी- VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्ची और बेबी गोरिल्ला का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इसमें दोनों के बीच का जबरदस्त कंपीटशन लोगों को खूब भा रहा है। इसी बीच, अचानक बेबी गोरिल्ला की मां ने कुछ ऐसा किया कि हर कोई देखता ही रह गया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी बच्ची और बेबी गोरिल्ला का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों के बीच रस्सी खींचने का मुकाबला हो रहा है। लेकिन नन्हे गोरिल्ला को हारते देख उसकी मां ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान होने पर मजबूर कर दिया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़ियाघर में शीशे की दीवार के आर-पार एक छोटी बच्ची और बेबी गोरिल्ला के बीच रस्सी खींचने का बेहद अनोखा और मजेदार कंपटीशन चल रहा है। दोनों अपनी-अपनी तरफ से पूरी ताकत लगाकर रस्सी खींचने की कोशिश कर रहे हैं। मासूम बच्ची और नन्हे गोरिल्ला की यह मासूम जंग वहां मौजूद लोगों के लिए एक खूबसूरत नजारा बन गई। इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

बेबी गोरिल्ला की हार नहीं देख पाई उसकी मां

शुरुआत में जब नन्हे गोरिल्ला से रस्सी नहीं खिंची, तो पास ही बैठी उसकी मां सब कुछ चुपचाप देख रही थी। अपनी औलाद को हारता देख मां गोरिल्ला से रहा नहीं गया और वो तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आई। उसने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर महज एक सेकंड में रस्सी अपनी तरफ खींचकर बेबी गोरिल्ला को ये मुकाबला जिता दिया।

बच्ची को जीभ चिढ़ाने लगा बेबी गोरिल्ला

बेबी गोरिल्ला के इस मुकाबले में जीतते ही उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी जीत के जश्न में वो पिंजरे के अंदर खुशी से जोर-जोर से उछलने लगा और अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर मजेदार अंदाज में नाचने लगा। इतना ही नहीं, उसने बच्ची को जीभ दिखाकर अपनी जीत का जश्न मनाया। उधर, बच्ची भी बेबी गोरिल्ला की जीत पर मायूस नहीं हुई, बल्कि उसके चेहरे पर भी खुशी झलकी।

मजेदार वीडियो ने हर किसी का खींचा ध्यान

खैर, बेबी गोरिल्ला का क्यूट डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब हर कोई इसे रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो गया है। यूजर्स बच्ची और बेबी गोरिल्ला के मुकाबले को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। दूसरी तरफ बेबी गोरिल्ला की मां की चीटिंग पर भी प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है बताना मत भूलिएगा। 

यह भी पढ़ें: रनवे पर उड़ान भरने जा रहा था प्लेन, तभी फर्राटे भरती कार आ गई सामने; फिर जो हुआ... रूह कंपा देने वाला VIDEO VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 August 2026 at 14:41 IST