अपडेटेड 15 March 2026 at 13:02 IST
VIRAL: 'ऑटो चला लो बढ़िया है', ऑटो ड्राइवर की कमाई सुन हैरान हो गया व्लॉगर, लोगों ने भी पूछ लिया- वैकेंसी है क्या? VIDEO
Viral Video: मुंबई के ऑटो ड्राइवर का एक सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी हर दिन की कमाई बताता नजर आ रहा है। ऑटोवाले की कमाई जानकर कई लोग हैरान हो गए।
Viral Video: मुंबई... सपनों की नगरी, जहां लाखों लोग सालों की पढ़ाई, डिग्री, इंटरव्यूज और मेहनत के बाद भी अच्छी सैलरी वाली जॉब की तलाश में भटकते हैं। इस बीच एक वायरल वीडियो ने सबकी सोच बदल दी है। मुंबई के एक ऑटो रिक्शा चालक ने जब अपनी रोजाना की कमाई बताई तो हर कोई सन्न रह गया। व्लॉगर के भी होश उड़ गए और वो कहने लगा कि ऑटो चला लो, वही बढ़िया है।
Uvichar नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स ऑटो रिक्शा में सफर करता नजर आ रहा है। वो बताता है कि किस तरह से वो ऑटो रिक्शा ड्राइवर से बातचीत में उसने कहा कि मुंबई शहर बहुत महंगा है। तो इस ऑटो वाले ने कहा कि महंगा तो है, लेकिन यहां पैसा बरसता है, बस पकड़ने वाला चाहिए।
ऑटो वाले ने बताई एक दिन की कमाई
आगे ऑटो ड्राइवर ने शख्स को बताया कि वो हर दिन का 2500 रुपये तक कमाते हैं और वो भी खर्चा निकालकर। यह सुन शख्स हैरान रह गया और कहने लगा कि इतना पढ़ाई के बाद नौकरी मिलने पर वो नहीं कमा पाता था और भैया खर्चा निकालकर महीने में 75 हजार रुपये कमा रहे हैं।
उसने आगे मजाक में यह भी कहा कि घर बैठने से अच्छा है, यही आ जाओ और ऑटो चला लो, वो बढ़िया है। घंटों कॉरपोरेट ऑफिस में बैठने से बेहतर है और यहां रोज नए लोगों से मिलना भी होता है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल होने लगा और लोग ऑटो ड्राइवर की कमाई सुन हैरान होने लगे। खबर लिखे जाने तक वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, ढेरों लोग इस पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट भी करते नजर आए।
वायरल वीडियो पर आए लोगों के ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने कहा, "ऑटो ड्राइवर ही बनना पड़ेगा अब।" दूसरे ने कहा, "पढ़ाई-लिखाई बेकार है।" तो एक शख्स ने यह ही पूछ लिया कि भैया के पास टीम मेंबर की कोई वैकेंसी है क्या? एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "यह टैक्स फ्री भी है।"
यह भी पढे़ं: Viral Video: रील बनाने के चक्कर में मां ने बच्चे को स्कूटी की डिक्की में किया बंद, वीडियो देख फटा लोगों का कलेजा
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 13:02 IST