अपडेटेड 8 August 2025 at 22:52 IST
आंख मूंदकर जन-गण-मन गाती नन्ही गुड़िया का Video वायरल, क्यूट एक्सप्रेशन ने जीता सबका दिल
आंख मूंदकर जन-गण-मन गाती हुई एक नन्ही सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची की ईमानदारी, स्कूल प्रेयर में भागीदारी और गाते हुए क्यूट एक्सप्रेशन ने सबका दिल जीत लिया है।
Little Girl National Anthem Viral Video: अरुणाचल प्रदेश की एक नन्ही गुड़िया का राष्ट्रगान गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची स्कूल की प्रार्थना में आंख मूंदकर जन-गण-मन गाती हुई दिखाई देती है। भले ही वह कुछ पंक्तियां ठीक से नहीं गा पा रही है, लेकिन उसकी सच्ची भावना और ईमानदारी ने सबका दिल जीत लिया है।
वीडियो देखने से अंदाजा लगता है कि, इस छोटी सी बच्ची की राष्ट्रगान के प्रति गहरी भावना है, बच्ची पूरी ईमानदारी के साथ राष्ट्रगान गा रही है और स्कूल प्रेयर में वो बिल्कुल एक्टिव भागीदारी दे रही है। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।
आंख मूंदकर जन-गण-मन गाती नन्ही गुड़िया का वीडियो वायरल
अरुणाचल प्रदेश में विधायक मुच्चू मिथी ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख 75 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इंटरनेट पर सबसे प्यारी चीज।' दूसरे यूजर ने कहा, 'इस बच्ची के राष्ट्रगान ने देशभक्ति की भावना को और प्यारा बना दिया है, बहुत अच्छा।'
नॉर्थ ईस्ट की बच्ची गर्व से गा रही राष्ट्रगान
यह वीडियो दिखाता है कि भारत के नॉर्थ ईस्ट के बच्चे ऐसे ही गर्व से देश के राष्ट्रगान को गाते हैं। यह वीडियो हमें देशभक्ति की भावना को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है। अरुणाचल प्रदेश की इस नन्ही गुड़िया का राष्ट्रगान गाते हुए वीडियो वायरल होना एक अच्छा संकेत है। यह वीडियो हमें देशभक्ति की भावना को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है और हमें अपने देश के प्रति गर्व महसूस कराता है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 August 2025 at 22:52 IST