'मैं भारत में कभी कामयाब नहीं होता...', टॉपर्स के 99% स्कोर देख अमेरिकी शख्स का चकराया माथा, VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो भारत के बच्चों का स्कोर देख हैरान रह जाता है। उसने आगे जो कहा उसे जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में इन दिनों एक 'गोरे' का वीडियो वायरल हो रहा है जो पढ़ाई में भारत के बच्चों के बीच का कॉम्पिटिशन देख दंग रह गया। उसने बकायदा एक स्कोर बोर्ड का वीडियो बनाकर अपनी हैरानी जाहिर की। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाएंगे।

दरअसल, एक विदेशी युवक भारत का लुत्फ उठाने आया था। तभी उसकी नजर एक स्कोर बोर्ड पर पड़ी, जिसे देख वो दंग रह गया। उसने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को लेकर कहा, 'मैं बतौर छात्र भारत में कभी कामयाब नहीं हो पाता, क्योंकि यहां इतना भयंकर कॉम्पिटिशन है।'

कॉम्पिटिशन देख विदेशी का चकराया माथा

उसने आगे स्कोर बोर्ड की तरफ इशारा करते हुए टॉपर्स के नाम गिनाए और बताया कि छात्रों के कितने मार्क्स हैं। इनमें टॉप पर तनिष्का रही, जिसके मार्क्स 99.3% थे। जबकि दूसरे नंबर पर रुचि नाम की छात्रा रही जिसके मार्क्स 99% थे। वहीं अन्य स्टूडेंट्स के मार्क्स भी 96 के ऊपर ही थे। छात्रों के मार्क्स देखकर विदेशी युवक का माथा चकरा गया।

वीडियो को दो दिन में मिले 95.9K व्यूज

इस वीडियो को @TonyCatoff नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'भारत में ये बच्चे बहुत ज्यादा एकाग्र (लक्ष्य पर पूरी तरह से ध्यान लगाए रखना) हैं।' वीडियो को महज दो दिन में 95.9K व्यूज मिल चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?

वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में नेटिजंस भर-भर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम सभी को तनिष्का की तरह ही पूरी तरह से एकाग्र होने की जरूरत है।' दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'जब मुझे पता चलता है कि 99% काफी नहीं है, 99.3 है।' वहीं एक विदेशी यूजर ने लिखा, 'भारत में कोई भी एक छात्र के तौर पर सफल नहीं हो सकता।'

यह भी पढ़ें: 'मैं तो देख-देख शीशा शर्मांदी फिरूं सू' गाने पर बच्ची ने दी ऐसी परफॉर्मेंस, दिल हार बैठे नेटिजंस; एक्सप्रेशन के हुए कायल- VIDEO VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 May 2026 at 18:42 IST