VIRAL VIDEO: भारत में 50 रुपये वाली भिंडी अमेरिका में 7250 रुपये में बिक रही, दाम सुनकर चौंक गए भारतीय; सोशल मीडिया पर लेने लगे चुटकी

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में क्रिएटर ने विदेशी सुपरमार्केट में बिकने वाली भारतीय सब्जियों और स्नैक्स की जो कीमतें दिखाई हैं, उन्हें देखकर हर कोई हैरान है।

america-fried-bhindi-price-in-america-ashish-ahuja-viral-video-expensive-okra-snack-usa-indian-reaction-goes-viral | Image: Instagram

VIRAL VIDEO: भारत की हर रसोई में भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे हम बड़ी शौक से रोजमर्रा के खाने में शामिल कर लेते हैं। घर पर बनी भिंडी की सूखी सब्जी या कुरकुरी भिंडी का स्वाद हम सभी को पसंद है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस भिंडी को हम सब्जी समझकर थोक में खरीदते हैं, वही अमेरिका जाकर 'प्रीमियम स्नैक' का दर्जा पा लेगी? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने भारतीय नेटिजन्स को हैरान कर दिया है।

600 रुपये का एक छोटा सा पैकेट

अमेरिका में रहने वाले भारतीय कंटेंट क्रिएटर आशीष आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने वहां के एक सुपरमार्केट का दृश्य दिखाया। स्टोर के स्नैक सेक्शन में घूमते हुए उनकी नजर फ्राइड भिंडी (Okra Chips) के एक पैकेट पर पड़ी। पैकेट को देखकर आशीष का आश्चर्य तब और बढ़ गया जब उन्होंने उसकी कीमत देखी।

आशीष ने बताया कि मात्र 85 ग्राम के इस फ्राइड भिंडी के पैकेट की कीमत 6.50 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 600 रुपये के बराबर है। यदि हम इसे प्रति किलो के हिसाब से देखें, तो यह आंकड़ा हैरान कर देने वाला है। ये लगभग 7,250 रुपये प्रति किलो होगा। आशीष ने बताया कि स्टोर में मशहूर ब्रांड लेज के बड़े पैकेट केवल 2.50 डॉलर में मिल रहे थे। अधिकांश अन्य स्नैक्स की कीमत 2 से 4 डॉलर के थे। इस हिसाब से भिंडी का यह हेल्दी स्नैक वर्जन बाजार में मौजूद कई बड़े ब्रांड्स से कहीं ज्यादा महंगा बिक रहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन 

इस वीडियो के वायरल होते ही जो इंडियन यूजर्स हैं, वह कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'यहां भिंडी 50 रुपये किलो मिलती है, अगर आपको चाहिए तो बताओ, एक कट्टा भिजवा देता हूं।' एक अन्य यूजर ने कहा कि हमारे यहां तो भिंडी इतनी ज्यादा बनती है कि बची हुई सब्जी घर में काम करने वाले लोग ले जाते हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'भाई, अब तो भारत से भिंडी एक्सपोर्ट करने का काम शुरू कर देना चाहिए।'

ये भी पढ़ें - Budh Gochar 2026: 11 जून को बुध बदलेंगे नक्षत्र, सिंह समेत इन 6 राशियों को होगा जबरदस्त आर्थिक लाभ; व्यापार में होगा मुनाफा

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 7 June 2026 at 16:12 IST