अपडेटेड 22 February 2026 at 16:11 IST

Viral Video: अलीगढ़ में ऊंट पर सवार होकर वरमाला के लिए पहुंची दुल्हन, दूल्हे का रिएक्शन वायरल

Viral Video: अलीगढ़ की एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ऊंट पर सवार होकर वरमाला के लिए पहुंची। अपनी होने वाली पत्नी को देखकर दूल्हे का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Viral Video: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शादी में दुल्हन ने डोली या लग्जरी कार की जगह ऊंट पर सवार होकर वरमाला के लिए एंट्री ली। यह शादी 14 फरवरी को हुई थी, जिसकी अनोखी झलक अब वायरल हो रही है। लोग इसे अनोखा और ऐतिहासिक बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शायद पहला मौका है जब किसी दुल्हन ने ऊंट पर बैठकर वरमाला की रस्म निभाई है।

शाही अंदाज में दुल्हन की एंट्री

तलाशमपुर स्थित मदन पैलेस में शंकर लाल सैनी की बेटी मिताली की शादी हुई थी। जैसे ही दुल्हन राजस्थानी शाही अंदाज में सजी-धजी ऊंट पर बैठकर समारोह स्थल पर पहुंची, वहां मौजूद बारातियों और मेहमानों की नजरें ठहर गईं। तालियों की गूंज के बीच दुल्हन का स्वागत किया गया। मिताली अपनी शादी को खास अंदाज में यादगार बनाना चाहती थीं। उन्होंने अपने मौसेरे भाई सचिन के साथ मिलकर कुछ अलग करने का प्लान किया। गूगल पर कई ऑप्शन सर्च करने के बाद जैसलमेर स्टाइल ऊंट एंट्री का आइडिया फाइनल किया गया। इस अनोखे फैसले को परिवार ने भी सहमति दी और तैयारियां शुरू कर दी गईं। सोशल मीडिया पर लोग सचिन की क्रिएटिविटी और मिताली के प्लानिंग की तारीफ कर रहे हैं।

10 हजार रुपये में हुई ऊंट की बुकिंग

सचिन के मुताबिक मिताली पांच बहनों में सबसे छोटी हैं और परिवार उनकी शादी को खास बनाना चाहता था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि एक ऊंट पास के इलाके में किसी काम से आया हुआ है। ऊंट मालिक से बातचीत के बाद 10 हजार रुपये में बुकिंग तय हुई। तय समय पर ऊंट को सजाकर विवाह स्थल तक लाया गया, फिर दुल्हन की एंट्री कराई गई। 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' का ये सीन शूट करते ही टूट गए थे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 16:11 IST